SBI क्लर्क हेतु 100 दिवसीय रणनीति और अध्ययन योजना 2019- अगर हम बैंकों की बात करें तो सबकी जुबां पर सबसे पहले स्टेट बैंक (SBI) का नाम आता है। SBI ने अभी हाल में SBI क्लर्क परीक्षा 2019 के लिए एक नए परीक्षा पैटर्न को जारी करने संबंधी सूचना ने निश्चित रूप से बहुत से बैंकिंग उम्मीदवारों को आश्चर्यचकित किया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस साल SBI क्लर्क परीक्षा पैटर्न में कुछ बड़े बदलाव शुरू हैं। यदि आप SBI क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तो आपको इस लेख को पूरी तरह से पढ़ना और समझना चाहिए जिससे कि परीक्षा पैटर्न से भली-भांति परिचित हो लें।
SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2019 का पैटर्न
भारतीय स्टेट बैंक ने SBI क्लर्क परीक्षा 2019 में सेक्शनल टाइम के तहत आयोजित कि जाएगी अथार्त आपको प्रत्येक सेक्शन के लिए निर्धारित समय मिलेगा और आप निर्धारित समय से पहले दूसरे सेक्शन में स्विच नहीं कर सकते। आइये नए परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं:
क्रम.संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय-सीमा |
---|---|---|---|---|
1 | इंग्लिश भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
2 | न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
3 | रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
परीक्षा पैटर्न में किए गए परिवर्तनों के कुछ मुख्य प्वाइंट्स नीचे दिए गए हैं :
- प्रत्येक टेस्ट में सेक्शन को हल करने के लिए एक अलग समय होगा (20 मिनट)।
- इसके अलावा, कोई भी सेक्शनल या ओवरऑल कट-ऑफ नहीं होगी।
- मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन घटते क्रम (Decending Order) में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर बैंक द्वारा तय प्रत्येक श्रेणी के उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
प्रतिवर्ष 30-35 लाख उम्मीदवार SBI क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बैठते हैं और उनमें से लगभग 9086 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होते है। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जून 2019 में किया जाना संभावित है।
रीजनिंग योग्यता के लिए रणनीति (35 प्रश्न : 20 मिनट)
SBI क्लर्क परीक्षा में रीजनिंग चुनौतीपूर्ण खंडों में से एक है। परीक्षा के दौरान क्वांट और रीजनिंग उम्मीदवार के अधिकतम समय को व्यतीत करवा देते थे परन्तु अब सेक्शनल समय होने के कारण उम्मीदवारों को इस सेक्शनल टेस्ट के लिए कम समय मिलेगा। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार निर्धारित समय में अधिक प्रश्नों को हल करने की रणनीति पर काम करें, तभी वह इस सेक्शन में अधिक अंक अर्जित कर सकेगा।
टॉपिक | प्रश्न प्रकार | प्रश्नों की संख्या |
पहेलियां (Puzzle) | vriCircular Arrangement With 2 More Variables | 10 |
Linear Arrangement With 2 More Variables | ||
Assignment Puzzle With 3 Variables | ||
बैठने की व्यवस्था (Sitting Arrangement) | Linear Arrangement | 10 |
Circular Arrangement | ||
Floor Based Arrangement | ||
असमानताएं (Inequalities) | Coded/Direct | 5 |
युक्तिवाक्य (Syllogism) | Direct/Reverse | 5 |
विविध (Miscellaneous)
[दिशा बोध (Direction Sense), अक्षर-संख्या अनुक्रम (Alpha-Numeric Series), रक्त सम्बन्ध (Blood Relation) और अन्य) |
You can Refer To Online Tyari Mocks In Order To Find All Such Questions That May Be Asked In The Exam. | 5 |
संख्यात्मक क्षमता के लिए रणनीति (35 प्रश्न : 20 मिनट)
उम्मीदवार देख सकते हैं कि SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2019 में अनिवार्य रूप से 20 मिनट प्रत्येक अनुभाग को हल करने के लिए मिलेगा। अतः उम्मीदवारों को संख्यात्मक योग्यता सम्बंधित प्रश्नों को हल करते समय विशेष सावधानी और सटीक रणनीति पर चलने की जरुरत है। अब उम्मीदवारों को सर्वप्रथम सिर्फ उन प्रश्नों का चयन करना है और हल करना है जो छोटे हों और आसानी से हल हो सके। इसके पश्चात उन प्रश्नों को हल करना है जो आसानी से और निश्चित रूप से हल हो सकें। इसके पश्चात उम्मीदवार को दुष्कर प्रश्नों को हल करने की तरफ बढ़ना चाहिए। अगर उम्मीदवार इन 20 मिनट का अधिकतम उपयोग अच्छी एक्यूरेसी के साथ अधिकतम संभावित प्रश्नों की संख्या को हल करने के प्रयास में लगाएगा तो वह अधिकतम स्कोर करने में अवश्य सफल साबित होगा।
टॉपिक | प्रश्न प्रकार | प्रश्नों की संख्या |
संख्या श्रृंखला (Number Series) | Wrong Series/Missing Series | 5 |
डाटा व्याख्या (Data Interpretation) | Tabular/Pie/Line Graph | 5 |
सरलीकरण/सन्निकटन (Simplification and Approximation) | These are the most easy and high scoring topics. Be quick with your calculations | 10 |
द्विघात समीकरण (Quadratic Equation) | Based on Inequalities | 5 |
विविध प्रश्न (Miscellaneous Questions) | Based on various Topics Of Quantitative Aptitude | 10 |
- सरलीकरण में, कुछ सामान्य विषय हैं: करणी और घात, अनुपात, प्रतिशत और बोडमास (BODMAS)। प्रथम चरण बुनियादी तथ्यों को स्पष्ट करना होगा और फिर अगले चरण-प्रश्नों के अभ्यास पर जाना चाहिए।
- संख्या श्रृंखलाओं में कुछ सामान्य श्रृंखलाओं के प्रकार हैं: वर्ग और घन, ज्यामितीय, द्विघात एवं मिश्रित संख्या श्रृंखला। अतएव, 25 तक के सभी वर्गों और 20 तक के घनों को याद रखने की सलाह दी जाती है। यह आपको पहली नज़र में श्रृंखलाओं को पहचानना आसान बनाएगा और आपकी स्पीड को सुधारने में आपकी सहायाता करेगा। दैनिक अभ्यास करना इस विषय में अधिकतम एक्यूरेसी के साथ प्रश्नों को हल करने की कुंजी है। प्रतिदिन नियमपूर्वक विभिन्न टॉपिक से 4-5 प्रश्नों को हल करना आपकी स्पीड को बनाए रखने में सहायक है।
- डाटा व्याख्या एक ऐसा टॉपिक है जो कि गणना पर अधिक जोर देने वाला है। कुछ बार-बार आने वाले प्रश्नों के प्रकार है: बार ग्राफ, रेखा ग्राफ और पाई चार्ट। सुनिश्चित करें कि आप प्रत्येक प्रकार के प्रश्न का अभ्यास करें। यह आपको डेटा समुच्चयों को अधिक तेजी से समझने में सहायता करेगा क्योंकि आप इनसे परिचित होंगे और आपकी गति को बढ़ाने में भी आपकी सहायता करेगा। यहाँ करने के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण बात यह होगी कि आप कुछ भिन्न से दशमलव रूपांतरणों को याद रखें। इससे आपको प्रश्नों को हल करने में अपनी गति को बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी।
अंग्रेजी भाषा के लिए रणनीति (35 प्रश्न : 20 मिनट)
रोज़ पढने के लिए कुछ समय निर्धारित/नियत कर लें। रोज़ कम से कम एक घंटा पढ़ें और ऑनलाइन पढ़ें। ऑनलाइन पढ़ाई करने से आपकी आँखे सिस्टम की स्क्रीन के प्रति आदी हो जायेंगी और परीक्षा के वातावरण से भी आप अच्छी तरह से/ (भलीभाँति) परिचित हो जायेंगे। दो – तीन ब्लॉक एक बार में पढ़कर अपनी पढ़ने की स्पीड को बबढ़ाएं जिससे कि परीक्षा के दौरान आप प्रश्नों को पढ़ने में लगने वाले समय की बचत कर पाएं।
अपनी शब्दावली को बेहतर करें:
हमेशा अपने पास एक डिक्शनरी/ शब्दकोश रखें। अगर आपको कोई शब्द समझ नहीं आता है तो फटाफट उसे शब्दकोश से देखें। ये आपकी शब्दावली बेहतर करने में आपकी सहायता करेगा। अपने दिमाग में शब्दों की तस्वीर बनाकर शब्दों को याद रखें, जिससे कि आप शब्दों को अच्छे तरीके से उसके वास्तविक अर्थ के साथ याद रख सकें। क्रॉसवर्ड पज़ल्स और शब्दों से सम्बन्धित ऑनलाइन खेल आपको शब्दावली बेहतर करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
अभ्यास: रोज़ पढ़ने की आदत डालें। निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। अगर विगत वर्षों के प्रश्नपत्र का विश्लेषण करें तो निःसंकोच हम कह सकते हैं कि IBPS क्लर्क 2019 के लिये कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न इस प्रकार हो सकते हैं –
व्याकरण सम्बन्धी प्रश्न
- त्रुटि ज्ञात करना
- मुहावरे और वाक्यांश
- कर्तृवाच्य और कर्मवाच्य
- वाक्यों का व्यवस्थापन और पुन: व्यवस्थापन
- प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष वाक्य (Direct & Indirect Sentence)
व्याकरण अपने आप में एक प्रश्न का प्रकार नहीं है, लेकिन फिर भी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह बुनियादी अवधारणाओं का आधार है। इसलिये व्याकरण विषय पर बुनियादी समझ विकसित करने के लिए ‘रेन एंड मार्टिन’ जैसी पुस्तक की सहायता ली जा सकती है। आप अभ्यास के लिये निर्मित ई-पुस्तकों जैसे कि : 100 महत्वपूर्ण मुहावरे का भी संदर्भ ले सकते हैं। ये आपकी तैयारी में सहायता करती हैं क्योंकि यह वही पाठ्य सामग्री समाहित करती हैं जो परीक्षा में बिल्कुल समाहित होती है।
वर्तनी/शब्दावली : कुछ कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के प्रकार निम्न हैं –
- क्लोज़ परीक्षा (रिक्त स्थान की पूर्ति सही शब्दों से करने की परीक्षा)
- पर्यायवाची शब्द
- विपरीतार्थक शब्द
- भिन्नार्थक शब्द
- शब्द विन्यास
परीक्षा में शब्दावली का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से परीक्षण किया जाता है। किसी दिये गये पाठ्य में कठिन शब्द हो सकते हैं जो आपको चल रही वार्ता को समझने में मदद करेंगे। (शब्दावली की अप्रत्यक्ष परीक्षा)
पर्यायवाची शब्द और विपरीतार्थक शब्द पर प्रत्यक्ष प्रश्न भी हो सकते हैं। इसलिये विभिन्न स्त्रोतों से इन्हें पढ़ना आवश्यक होता है। यह सुनिश्चित करें कि आप कम से कम प्रतिदिन 10 नये शब्द जोड़ रहे हैं।
अपठित गद्यांश को हल करना – यह अंग्रेज़ी भाषा अनुभाग का सबसे महत्त्वपूर्ण भाग है और इसे पर्याप्त अभ्यास से उत्तीर्ण किया जा सकता है। इसे हल अकरने के लिए आप जितना अभ्यास करेंगे आप इसे उतनी शीघ्रता से और आसानी से हल कर सकेंगे। इसे हल करने के लिए आप बुनियादी व्याकरण और शब्दों की जितनी समझ विकसित करेंगे, यह आपको उतना ही गद्यांश आधारित प्रशों को हल करने में मदद करेगा।
विगत वर्षों के आधार पर परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के टॉपिक को निम्न तालिका से समझा जा सकता है-
Topics | Question Variation | Number Of Question |
Reading Comprehension | Based on Economy, Story, Education Technology | 10 |
Error Detection | Recently IBPS has twisted this type by asking the correct part. So it may be possible that IBPS repeat this or may introduce some other variation | 5 |
Fillers | Single/Double/Single fillers with multiple words fitting | 5 |
Spelling Errors | 5 words are highlighted and you have to identify | 5 |
Phrases and Phrasal Verbs | These have been one of the frequently asked questions in Banking Exams | 5 |
SBI क्लर्क 2019 प्रारंभिक परीक्षा तैयारी कार्यनीति : सामान्य तैयारी सुझाव
अनुभाग (सेक्शनल) टेस्ट, फुल लेंथ माॅक टेस्ट से अभ्यास करना और अपनी कमियों को दूर करना तैयारी रणनीति का सबसे अच्छा तरीका है और इस तरीके से आप समय रणनीति और अधिकतम प्रश्नों को हल करने की रणनीति पर कार्य कर सकते हैं। कुछ उम्मीदवार यह मानते हैं कि अधिकतम मॉक टेस्ट में सम्मिलित होना है सही रणनीति है पर वह यह जान लें की दो मॉक टेस्ट के मध्य सुधार के लिए किया गया कार्य ही सही तरीका है जो परीक्षा में आपकी सफलता तय करती है। यहां यह बताया गया है कि किस प्रकार OnlineTyari माॅक टेस्ट आपको बेहतर तैयारी करने में सहायता करते हैं।
हमारी अध्ययन योजना पाठ्यक्रम, महत्त्वपूर्ण विषयों और उपलब्ध समय पर आधारित व्यक्तिगत अध्ययन कार्यक्रम को तैयार करती हैं। आप यहां पर अपनी प्रगति और आगामी कार्यों को भी ज्ञात कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऑल इंडिया टेस्ट के द्वारा अपनी ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी प्राप्त कर सकते हैं। और OnlineTyari के द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न तैयारी पैकेज के माध्यम से अपनी तैयारी शुरू कर अपने अध्ययन समय को कम कर सकते हैं क्योंकि यह आपके कमज़ोर क्षेत्रों को पहचानता है और उनके लिये सुधारात्मक अभ्यास परीक्षाएं प्रदान करता हैं।
आशा है यह SBI क्लर्क तैयारी योजना को तैयार एवं/या संशोधित करने में आपकी सहायता करेगा। विस्तृत सम्पूर्ण रणनीति को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए नीचे दी गई PDF डाउनलोड करें –
अब प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग टेस्ट पैकेज खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। सिर्फ 599 रुपये में TyariPLUS की सदस्यता लें और 2000+ मॉक टेस्ट्स पाएं। अपने मजबूत पक्ष, कमजोर पक्ष और सुधार क्षेत्रों को जानने के लिए फ्री मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक टेस्ट देने के बाद गहन विश्लेषण रिपोर्ट के साथ अपने लिए व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं और टेस्ट में सम्मिलित हुए छात्रों के मध्य रैंकिंग तुरंत प्राप्त करें।
यहां हम अपने इस लेख को समाप्त करते हैं। SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा 2019 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंकिंग परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
Thank you sir