SBI PO 2017 भर्ती परीक्षा: भारतीय स्टेट बैंक ने कल ही SBI बैंकों में प्रोबेशनरी अधिकारियों की भर्ती के लिए सालाना अधिसूचना जारी की है। जैसा कि हमने SBI PO 2017 अधिसूचना के लेख में सूचित किया था, भारतीय स्टेट बैंक ने कुल 2403 रिक्तियां घोषित की हैं।
हालांकि, SBI पब्लिक सेक्टर बैंकों में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है तो हम आज से ही बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन की अपेक्षा कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले, हम पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न को समझेंगे। साथ ही हम, आने वाले दिनों में तैयारी के टिप्स, अध्ययन योजना और प्रैक्टिस पेपर भी साझा करेंगे।
SBI PO 2017 की रिक्तियां और महत्वपूर्ण तिथियां
जैसा कि ऊपर बताया गया कि भारतीय स्टेट बैंक में प्रोबेशनरी अधिकारियों के पदों में भर्ती के लिए कुल 2403 रिक्तियां ही जारी की गई हैं।
SBI PO के अधीन विभिन्न कार्यक्रमों की अस्थाई सूची इस प्रकार है:
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि | 7 फ़रवरी 2017 |
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | 6 मार्च 2017 |
एडमिड कार्ड का डाउनलोड: प्रारंभिक परीक्षा | 15 अप्रैल 2017 से |
SBI PO प्रारंभिक परीक्षा | 29, 30 अप्रैल और 6, 7 मई 2017 |
SBI PO के परिणाम | 17 मई 2017 |
एडमिड कार्ड का डाउनलोड: मुख्य परीक्षा | 22 मई 2017 |
SBI PO मुख्य परीक्षा की तिथि | 4 जून 2017 |
SBI PO मुख्य परीक्षा के परिणाम की तिथि | 19 जून 2017 |
ये हमारा विनम्र निवेदन है कि नीचे दिए गए सेक्शन को कम-से-कम दो बार अवश्य पढ़ें, और SBI PO 2017 भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड को समझें।
SBI PO 2017 पात्रता मानदंड
SBI PO 2017 के लिए पात्रता मानदंड में उम्र और शैक्षणिक योग्तया से संबंधित कुछ ज़रूरतें और नियम हैं। एकबार हम इन पर नज़र डालेंगे और देखें कि SBI PO भर्ती परीक्षा 2017 देने के लिए पात्रता क्या है।
आयु सीमा: परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए, एक उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2017 को 21 से 30 वर्ष की होनी चाहिए। आयु में छूट इस प्रकार है:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PH: 10 वर्ष
- PWD/OBC: 13 वर्ष
- PWD + SC/ST: 15 वर्ष
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त संस्था या समान योग्यता का प्रमाण पत्र जिसे केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। वे जो अपनी स्नातक अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन भर सकते हैं बशर्ते कि साक्षात्कार के दौरान उन्हें ये प्रमाण दिखाना होगा कि उन्होंने 01.07.2017 को या उससे पहले स्नातक की परीक्षा पास कर ली है।
वे उम्मीदवार जिनके पास संयुक्त दो डिग्री (IDD) का प्रमाण पत्र है, वे सुनिश्चित कर लें कि IDD को पास करने की तिथि 01.07.2017 से पहले की होनी चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट की योग्यता धारण करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन भर सकते हैं।
SBI PO 2017 चयन प्रक्रिया
आमतौर पर कई बैंक की परीक्षाओं में प्रोबेशनरी अधिकारी के चयन के समान ही SBI PO 2017, 3 टियर परीक्षा है।
- फ़ेज़ 1: SBI PO प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन CBT)
- फ़ेज़ 2: SBI PO मुख्य परीक्षा (ऑनलाइन CBT)
- फ़ेज़ 3: सामूहिक अभ्यास और साक्षात्कार
प्रारंभिक परीक्षा (फ़ेज़ 1) में प्राप्त अंक, चयन प्रक्रिया में नहीं जोड़े जाएंगे बल्कि मुख्य परीक्षा (फ़ेज़ 2) के वस्तुनिष्ठ और वर्णात्मक टेस्ट, दोनों में प्राप्त अंक, GE और साक्षात्कार (फ़ेज़ 3) में अंतिम सूची तैयार करते वक्त शामिल किए जाएंगे।
हम अपने अगले लेख में SBI PO प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
SBI PO 2017 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
SBI PO 2017 के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जो पात्रता मानदंड को पूरा कर पाए हैं वे ऑनलाइन आवेदन के लिए इन सरल कदमों का पालन कर सकते हैं। आवेदन भरने का शुल्क इस प्रकार है:
- 100/- SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए
- 600/- अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए
SBI PO 2017 ऑनलाइन आवेदन को सफ़लतापूर्वक जमा कराने के लिए निम्नलिखित का पालन करें:
- SBI करियर पर जाएं: क्लिक करें
- सबसे ऊपर दाहिने ओर, ‘Latest Announcements’ पर क्लिक करें।
- पहली घोषणा पर क्लिक करें Recruitment of Probationary Officers in State Bank of India
- इससे आप SBI PO 2017 आवेदन लिंक की ओर निर्देशित होंगे।
- Click here for new Registration का चयन कर शुरू करें।
- इसके 5 भाग होंगे – मूलभूत जानकारी, फ़ोटो और हस्ताक्षर, विस्तृत जानकारी, पूर्वावलोकन और आय।
याद रहे कि SBI PO के ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2017 है। जब तक आगे सूचित नहीं किया जाता तबतक, घोषित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
SBI PO 2017 भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक की परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ SBI PO परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।