SBI PO मुख्य परीक्षा नया परीक्षा पैटर्न: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा SBI PO 2016 भर्ती प्रक्रिया को अचानक अपडेट करने से निश्चित तौर पर सभी बैंकिंग उम्मीदवार बहुत अश्चर्यचकित हैं। हालांकि, SBI PO अधिसूचना आधिकारिक तौर पर जारी करने के लिए अभी भी समय है। फिर भी, SBI ने अग्रिम रुप से उम्मीदवारों को सूचित किया है। क्या आप SBI PO 2016 के लिए तैयारी कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इस लेख को अच्छी तरह से पढ़ें और समझें क्योंकि हम इस लेख में परीक्षा पैटर्न में हुए परिवर्तनों पर चर्चा करेंगे।
SBI PO 2016 मुख्य परीक्षा का परिवर्तित परीक्षा पैटर्न
SBI की विभिन्न शाखाओं के लिए प्रोबेश्नरी ऑफिसर्स पद के लिए भर्ती परीक्षा, देश की केंद्रीय बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है। हर साल, बैंकिंग उम्मीदवारों की एक बड़ी संख्या SBI PO भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करती है और प्रतियोगिता का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
Name of the Section | Number of Questions | Marks |
Reasoning Ability | 30 | 30 |
Quantitative Aptitude | 35 | 35 |
English Language | 35 | 35 |
Total | 100 | 100 |
SBI PO की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत एक प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। SBI PO मुख्य परीक्षा 2016 में ऑब्जेक्टिव और वर्णनात्मक दोनों पेपर्स शामिल हैं। SBI PO मुख्य परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन इस प्रकार हैं।
परिवर्तित पैटर्न # 1 – SBI PO मुख्य परीक्षा के लिए कुल समय
पहले, SBI PO परीक्षा के ऑब्जेक्टिव पेपर को हल करने के लिए कुल समय 2 घंटे निर्धारित था। लेकिन, अब नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार, SBI PO मुख्य परीक्षा के लिए कुल समय बढ़ाकर 3 घंटे कर दिया गया है।
Name of the Section | Number of Questions | Marks Allotted |
Reasoning and Computer Knowledge | 45 | 60 |
Data Interpretation and Analysis | 35 | 60 |
General Awareness (Economy/ Banking) | 40 | 40 |
English Language | 35 | 40 |
Total | 155 | 200 |
प्रत्येक सेक्शन द्वारा SBI PO मुख्य परीक्षा में किए गए परिवर्तन के अंतर्गत प्रश्नों की कुल संख्या और अंक इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं।
अत: SBI PO मुख्य परीक्षा 2016 में 155 प्रश्न शामिल होंगे जिनके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा पैटर्न में एक और महत्वपूर्ण परिवर्तन जानने के लिए नीचे दिए सेक्शन को पढ़ें।
परिवर्तित पैटर्न # 2 – SBI PO मुख्य परीक्षा के लिए सेक्शन-वाइज़ समय का आबंटन
SBI PO 2016 के लिए, प्रत्येक सेक्शनल ऑब्जेक्टिव पेपर के लिए सेक्शनल समय-सीमा भी निर्धारित की गई है। ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी और प्रत्येक सेक्शन के लिए एक टाइमर तय रहेगा।
Name of the Section | Number of Questions | Time Allotted |
Reasoning and Computer Knowledge | 45 | 60 Minutes |
Data Interpretation and Analysis | 35 | 45 Minutes |
General Awareness (Economy/ Banking) | 40 | 35 Minutes |
English Language | 35 | 40 Minutes |
Total | 155 | 180 Minutes |
जिन SBI PO उम्मीदवारों ने पिछले एक विशेष सेक्शन में अच्छे स्कोरिंग पर भरोसा किया होगा उनके लिए यह एक प्रकार का बड़ा बदलाव है। अब, समय-सीमा के साथ, यह ‘टॉस्क बोझिल बन गया है।
परिवर्तित पैटर्न # 3 – SBI PO 2016 वर्णनात्मक पेपर
3 घंटे के पेपर के बाद, एक SBI PO उम्मीदवार को एक ऑनलाइन वर्णनात्मक पेपर अटेम्प्ट करना है। वर्णनात्मक पेपर आपकी लेखन क्षमता, विशेष रूप से पत्र-लेखन व निबंध लिखने पर आधारित होगी। वर्णनात्मक पेपर को हल करने के लिए कुल समय 30 मिनट है और यह 25 अंक वहन करता है।
SBI PO मुख्य परीक्षा 2016: नया परीक्षा पैटर्न
SBI PO 2016 के परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन के बारे में सबसे महत्वपूर्ण बातें याद रखने के लिए प्वाइंट्स इस प्रकार हैं।
- 2 लिखित परीक्षाएं होंगी – प्रारंभिक और मुख्य
- SBI PO प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न अपरिवर्तित है। 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश पर आधारित होंगे जिन्हें हल करने के लिए कुल 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
- SBI PO प्रारंभिक परीक्षा 2016 में केवल उत्तीर्ण होना ही योग्यता का आधार है। इसलिए, अंतिम मेरिट लिस्ट बनाने के दौरान प्रारंभिक परीक्षा में संचित किए गए अंकों पर विचार नहीं किया जाएगा।
- SBI PO मुख्य परीक्षा 2016 में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव पेपर शामिल है, जहां ऑब्जेक्टिव पेपर के लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं और वर्णनात्मक पेपर के लिए कुल 25 अंक निर्धारित हैं।
- ऑब्जेक्टिव पेपर को हल करने के लिए कुल समय-अवधि 3 घंटे की होगी और 30 मिनट की कुल समय-अवधि वर्णनात्मक पेपर के लिए निर्धारित की जाएगी।
- SBI PO 2016 मुख्य परीक्षा के दोनों पेपर्स के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित किया जाएगी।
इसके अलावा, ऑब्जेक्टिव पेपर में अच्छे अंक पाने के लिए SBI PO उम्मीदवारों इस बात को भी याद रखना होगा कि, उनके वर्णनात्मक पेपर का ही मूल्यांकन किया जाएगा। इसलिए, प्रतियोगिता का स्तर इस साल एक अलग स्तर का हो जाएगा।
चूंकि भारतीय स्टेट बैंक ने अग्रिम अधिसूचना जारी करके सभी बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए एक महान काम किया है, इसलिए SBI PO उम्मीदवारों से यह उम्मीद की जा सकती है कि वे जल्द से जल्द अपनी तैयारी शुरू कर दें!
आप अपने संदेहों को नीचे दिए गए सेक्शन में हमसे साक्षा कर सकते हैं। बेहतर प्रतिक्रिया के लिए, अपने प्रश्नों को ऑनलाइन तैयारी कम्यूनिटी में पोस्ट करें।