साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18: क्लर्क रिक्ति (468) की अधिसूचना हुई जारी- यह निजी बैंक है जो SIB नाम से लोकप्रिय है। यह बैंक, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा और पूंजी बाजार उद्योग के अंतर्गत आता है। इसकी विभिन्न शाखाओं/ कार्यालयों में प्रोबेशनरी क्लर्क जैसे पदों के लिए पूर्ति के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
साउथ इंडियन बैंक द्वारा नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, प्रोबेशनरी क्लर्कों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए 468 रिक्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन साउथ इंडियन बैंक में रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 20 दिसंबर से 30 दिसंबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसकी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जनवरी 2018 में आयोजित किया जाना है।
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18: क्लर्क रिक्ति (468) की अधिसूचना हुई जारी
यह लेख भर्ती प्रक्रिया आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करें से संबंधित तमाम जानकारियों पर आधारित है।
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18: रिक्तियों का विवरण
जो उम्मीदवार निजी बैंक में नौकरी तलाश लहें हैं उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। यहां हम रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण सूचीबद्ध कर रहे हैं जोकि साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18 के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान करेगा।
पद का नाम | कुल रिक्तियां |
प्रोबेशनरी क्लर्क- केरल | 340 |
प्रोबेशनरी क्लर्क- तमिलनाडु | 68 |
प्रोबेशनरी क्लर्क- दिल्ली-एनसीआर | 25 |
प्रोबेशनरी क्लर्क- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना | 35 |
आइये आगे बढ़ते हैं और अब आपको साउथ इंडियन बैंक में आवेदन करने के लिए उसकी पात्रता के बारे में बताते हैं।
साउथ इंडियन बैंक पात्रता मानदंड 2017-18
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017 की लिखित परीक्षा के लिए एक सीमित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें आयु सीमा और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता तय की गई है।
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना हेतु मानक तिथि 31 दिसंबर 2017 निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता: साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18 लिए इच्छुक उम्मीदवार को कम से कम 60% अंकों के साथ 10 + 2 + 3/4 नियमित पाठ्यक्रम के तहत स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी होनी चाहिए।
यदि आप साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18 से संबंधित ऊपर उल्लेख किये गए मानदंडों को पूरा करते हैं, तो चयन प्रक्रिया जानने के लिए आगे पढ़ें।
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18 : चयन प्रक्रिया
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017 की चयन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18 की चयन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार परीक्षा के लिए चयनित किये जाएंगे। फाइनल सिलेक्शन साक्षात्कार के आधार पर ही किया जाएगा।
उम्मीदवारों के पास उस राज्य में निवास करने का स्थायी पता या विगत 5 वर्षों से लगातार उसी राज्य निवास करना चाहिए जिस राज्य के लिए वे आवेदन कर रहे हैं। उम्मीदवारों को राज्य की स्थानीय भाषा (अंग्रेजी से अलग) में भी कुशल होना चाहिए, जहाँ से वे आवेदन कर रहे हैं।
राज्य का नाम | निवास योग्यता | स्थानीय भाषा (अंग्रेजी से अलग) |
केरल | केरल राज्य में निवास स्थान (माहे सहित) | मलयालम |
तमिलनाडु | तमिलनाडु राज्य / पुडुचेरी केंद्र शासित में निवास स्थान | तमिल |
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना | आंध्र प्रदेश / तेलंगाना में निवास स्थान | तेलुगु |
दिल्ली एनसीआर | दिल्ली एनसीआर (एनसीटी सहित) में निवास स्थान | हिंदी |
अब आप चयन प्रक्रिया से वाकिफ़ हो गए हैं अब आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब हम कुछ महत्त्वपूर्ण तिथियों और आवेदन शुल्क का उल्लेख नीचे कर रहे हैं।
साउथ इंडियन बैंक ऑनलाइन आवेदन 2017-18
प्रोबेशनरी क्लर्क पदों के लिए साउथ इंडियन बैंक के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गए हैं और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल (www.southindianbank.com) के माध्यम से करियर सेक्शन के तहत जाकर अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। साउथ इंडियन बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा 2017-18 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- सामान्य : 600 रु/ – (छः सौ रुपये केवल)
- अनुसूचित जाति / जनजाति: 150 रु/ – (एक सौ पचास रुपये केवल)
अगर आप साउथ इंडियन बैंक प्रोबेशनरी क्लर्क के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेब पोर्टल www.southindianbank.com पर जा सकते हैं (लिंक जल्द ही सक्रिय हो जाएगा)।
साउथ इंडियन बैंक भर्ती आधिकारिक अधिसूचना : यहाँ क्लिक करें !
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017: महत्त्वपूर्ण तिथियां
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18 से संबंधित महत्त्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि : 20-12-2017
- ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि: 30-12-2017
- ऑनलाइन टेस्ट तिथि : जनवरी 2017 (संभावित)
साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा 2017-18 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। बैंक परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ निजी क्षेत्र के बैंकों की परीक्षा का तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।