SSC CGL का रजिस्ट्रेशन अब 28 मार्च तक: SSC CGL रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी: कई बार सर्वर क्रैश हो जाने और ऑनलाइन यूजर्स की ट्रैफिक को देखते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने एक बार फिर SSC CGL 2016 की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इसलिए SSC CGL के वैसे उम्मीदवार जो आवेदन पत्र-1 को भर सकने में सक्षम नहीं हो सके थे, अब चैन की सांस ले सकते हैं। हालांकि सभी SSC CGL उम्मीदवारों से हमारा विनम्र अनुरोध है कि वे जितनी जल्दी हो सके, आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें, आखिरी तारीख का इंतजार न करें।
NOTE: SSC CGL 2016 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पार्ट-1 की अंतिम तिथि 28 मार्च 2016 तक बढ़ा दी गई है, जबकि पार्ट-2 की अंतिम तिथि 30 मार्च 2016 तक बढ़ाई गई है।
SSC CGL रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी
एसएससी ने कुछ देर पहले ही SSC CGL 2016 के उम्मीदवारों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसके अनुसार SSC CGL 2016 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। यह बदलाव SSC CGL के ऐप्लिकेशन फॉर्म पार्ट-1 और पार्ट-2 दोनों के लिए किया गया है। यहां कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी सरकारी अधिसूचना की स्क्रीनशॉट दी गई है।
उम्मीदवारों के हित का ध्यान रखते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2016 के आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
SSC CGL 2016 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: संशोधित तिथियां
SSC CGL 2016 के लिए ऑनलाइन ऐप्लिकेशन फॉर्म पार्ट-1 और पार्ट-2 जमा करने की पूर्व निर्धारित आखिरी तिथि क्रमश: 21 और 24 मार्च थी। अब यह तिथियां बढ़ाकर इस प्रकार कर दी गई हैं:
पूर्व निर्धारित तिथि |
नई तारीख |
|
SSC CGL ऐप्लिकेशन फॉर्म पार्ट-1 | 21.03.2016 (शाम 5 बजे तक) | 28.03.2016 (शाम 5 बजे तक) |
SSC CGL ऐप्लिकेशन फॉर्म पार्ट-2 | 24.03.2016 (शाम 5 बजे तक) | 30.03.2016 (शाम 5 बजे तक) |
इसलिए उम्मीदवार अब आसानी से अपने ऑनलाइन ऐप्लिकेशन जमा कर सकते हैं। अगर फिर भी कोई समस्या हो रही हो तो नीचे के लिंक को क्लिक कर देख सकते हैं:
- SSC CGL रजिस्ट्रेशन लिंक 1: http://ssconline.nic.in/ssc/
- SSC CGL रजिस्ट्रेशन लिंक 2: http://sscregistration.nic.in/
- SSC CGL रजिस्ट्रेशन लिंक 3: http://ssconline2.gov.in/
पढ़ें : SSC CGL 2016 – कैसे करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने में समस्या हो रही है? कॉमेंट सेक्शन में हमें बताएं अपनी समस्या… जल्द से जल्द हम आपकी सहायता करने की कोशिश करेंगे।
unfortunately during the form filling my graduation discipline is changed … and i submit tr form now what can i do for changing this…plz help
M abhi graduation final year ke exam dungi April me….so can I apply for this SSC cgl exam……please clear me.
Sir maine bank chalan se fee ka payment kiya tha or uske bad transaction no. Milta wo part 2 main na dala or ussse phle muje email aa gya ki aapka registration successful ho gya or main jb part 2 m open kiya to wha bi final submit show ho rha h. to sir koi problem to nhi ya muje dobara registration krna hoga.plz sir answer de its vry important