कैसे करें इंग्लिश की तैयारी: SSC CGL लिखित परीक्षा दो स्तरों टियर-I और टियर-II के तहत ली जाती है। टियर-I में टेस्ट पेपर मल्टिपल च्वॉइस पर आधारित 200 प्रश्न होते हैं, जिनमें सामान्य ज्ञान, क्वॉन्टिटेटिव ऐप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस और इंग्लिश के 50 प्रश्न प्रत्येक सेक्शन से पूछे जाते हैं। टियर-II में मुख्य रूप से दो पेपर होते हैं, जिसमें पहला पेपर क्वॉन्टिटेटिव योग्यता का होता है। इसमें 100 प्रश्न होते हैं और दूसरा पेपर इंग्लिश से संबंधित 200 प्रश्नों पर आधारित होगा। परीक्षा के स्ट्रक्चर के माध्यम से यह पता चलता है कि SSC CGL परीक्षा में इंग्लिश का महत्व बहुत अधिक है। संपूर्ण तैयारी के लिए स्मार्ट तरीके से काम करने के साथ-साथ कड़ी मेहनत बेहद ज़रूरी है। हमें अब यह देखना है कि आखिर कैसे हम विषय के आधार पर SSC CGL की बेहतर तैयारी कर सकें।
SSC CGL टियर-I: इंग्लिश भाषा के टॉपिक्स
Topic |
Tier I (2014) |
Tier II (2015) |
Vocabulary |
6 |
6 |
Sentence improvement |
10 |
10 |
Comprehension |
10 |
10 |
Sentence Correction |
5 |
5 |
Error Detection |
5 |
5 |
Idioms and phrases |
5 |
5 |
One word substitution |
7 |
7 |
Spelling mistake |
2 |
2 |
Total |
50 |
50 |
SSC CGL टियर-II: इंग्लिश भाषा के टॉपिक्स
Topic |
Tier I (2014) |
Tier II (2015) |
Vocabulary |
6 |
6 |
Sentence improvement |
22 |
22 |
Comprehension |
30 |
30 |
Sentence Correction |
5 |
5 |
Error Detection |
20 |
20 |
Idioms and phrases |
10 |
10 |
One word substitution |
12 |
12 |
Spelling mistake |
3 |
3 |
Para Jumbles |
20 |
20 |
Active-Passive |
20 |
20 |
Close Test |
25 |
25 |
Narration |
27 |
27 |
Total |
200 |
200 |
इंग्लिश भाषा को प्रतियोगिता परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण वर्गों में से एक के रूप में माना जाता है। साथ ही यह सबसे अधिक स्कोरिंग सेक्शन भी माना जाता है। इस सेक्शन में आपको स्केर लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। 2014 और 2015 CGL टियर-I और टियर-II परीक्षा के प्रश्न पत्र का विश्लेषण करने के बाद आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपको किस विषय पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है। इंग्लिश भाषा रातोंरात नहीं सीखी जा सकती है, बल्कि इसके लिए निरंतरता ज़रूरी है। यहां हम SSC के लिए इंग्लिश की तैयारी संबंधी कुछ सुझाव दे रहे हैं। कृपया ध्यान से पढ़ें:
SSC CGL के लिए इंग्लिश की तैयारी संबंधी टिप्स
- सबसे पहले, आपको व्याकरण के नियमों को याद करने की ज़रूरत है। हालांकि, अगर आप पिछले वर्ष के परीक्षा पेपर्स को सुलझा चुके हैं तो आपको पूरा व्याकरण पढ़ने की ज़रूरत नहीं है और अब आप आसानी से समझ सकते हैं कि SSC द्वारा किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
- स्मार्ट तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका पिछले सभी प्रश्न पत्रों को हल करें और दैनिक अभ्यास करें।
- विशेष तौर पर इस सेक्शन से आप इंग्लिश और व्याकरण के समुचित उपयोग को समझने की अपनी वास्तविक क्षमता को जान पाएंगे। इंग्लिश समझने में सुधार के लिए समाचार पत्र (हिंदू और इकोनॉमिक टाइम्स) पढ़ें और व्याकरण पर आधारित किताबों को पढ़ें।
- समाचार पत्र, न्यूज चैनल, और किताबों आदि से रोज़ाना एक नया शब्द सीखने की आदत डालें। इससे आपकी शब्दावली बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- जिस एक्सरसाइज़ (विषय) का अभ्यास कर चुके हों उन्हें दोहराते रहें। विषयों की निरंतर अभ्यास करते रहने की आदत डालें।
- अपने कमज़ोर विषयों को पहचानें, जिससे उन कठिन विषयों पर अधिक समय देकर उन पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
- प्रत्येक दिन विषयों का अभ्यास करने के लिए एक योजना बनाएं। दैनिक आधार पर इंग्लिश विषय के लिए कम से कम तीन घंटे समर्पित करने की कोशिश करें।
- संक्षिप्त नोट्स द्वारा क्लास नोट्स बनाते रहने का प्रयास करें। की-वर्ड्स और कॉन्सेप्ट्स को चिन्हित करें। फिर सुनिश्चित करें कि आपको उन्हें समझने में कोई दिक्कत न हो।
- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि समय प्रबंधन किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बेहद मायने रखता है। यहां आपके पास प्रश्न हल करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता। दैनिक रूप से मॉक टेस्ट और एसेसमेंट का अभ्यास करके आपको स्वयं के स्तर पर ख़ुद का आंकलन करना होगा।
- SSC CGL में सफलता के लिए मेहनत जरूरी है लेकिन स्मार्ट मेहनत उससे भी ज्यादा जरूरी। इसलिए परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मेहनत करें।
हमें उम्मीद है कि आगामी SSC CGL परीक्षा में इंग्लिश के ये टिप्स आपके काम आएंगे। यदि अब भी आपके मन मेंं कोई शंका या सवाल है तो नीचे के कॉमेंट सेक्शन में उसका उल्लेख करें।
अपने सवालों को कॉमेंट सेक्शन में बेझिझक लिख डालें। हालांकि बेहतर जवाब के लिए ऐसे सवालों को OnlineTyari कम्युनिटी में लिखना फायदेमंद होगा।