SSC CGL टियर-2 एडमिट कार्ड 2016: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने टियर-1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों हेतु आगामी SSC संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा परीक्षा (CGLE) 2016 टियर-2 का एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। SSC ने बीते 8 नवम्बर को SSC CGL टियर-1 परीक्षा का परिणाम घोषित किया था और 15 नवम्बर को चयनित उम्मीदवारों के प्राप्त अंक घोषित किए थे। आगामी टियर-2 परीक्षा अब बस कुछ ही दिन दूर है, अत: आप SSC के आधिकारिक वेबसाइट (www.ssc.nic.in) से अपना कॉल लैटर जल्द से जल्द डाउनलोड कर ले।
लगभग 1.4 से 1.5 लाख अभ्यार्थी SSC CGL टियर-2 परीक्षा के लिए सेलेक्ट किए गए थे, यदि आप इनमे से एक है तो आप निचे दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़े।
SSC CGL टियर-2 एडमिट कार्ड 2016: डाउनलोड करें
SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के नए पैटर्न के आधार पर टियर-2 परीक्षा 4 चरणों में आयोजित होने वाली SSC CGL परीक्षा 2016 का एक और हिस्सा है। टियर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों के परिणाम और परफॉरमेंस के आधार पर टियर-3 और टियर-4 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन अभी हम केवल SSC CGL टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे।
आज से कर्मचारी चयन आयोग SSC CGL टियर-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की खिड़की चालू रखेगा, लेकिन आप अपना प्रवेश पत्र अपने चुने गए अधिवास/SSC क्षेत्र के आधार पर ही डाउनलोड कर सकते है। SSC CGL टियर-2 का एडमिट कार्ड क्षेत्र-वार जारी किया गया है, अत: आपको अपने अधिवास के आधार पर ही SSC वेबसाइट पर लॉग इन करना पड़ेगा।
SSC क्षेत्र |
जोन-वाइज एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र |
SSC NR (उत्तरी क्षेत्र) |
SSC CGL एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें |
SSC CR (मध्य क्षेत्र) |
SSC CGL एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें |
SSC NER (उत्तर-पूर्वी क्षेत्र) |
SSC CGL एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें |
SSC ER (पूर्वी क्षेत्र) |
SSC CGL एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें |
SSC WR (पश्चिमी क्षेत्र) | |
SSC KKR (कर्नाटक-केरल क्षेत्र) | |
SSC MPR (मध्य प्रदेश क्षेत्र) | |
SSC NWR (उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र) |
SSC दक्षिणी क्षेत्र के एडमिट कार्ड के लिए यहाँ क्लिक करें
ऊपर दिए गए जोन-वाइज लिंक्स आपको अपना SSC CGL टियर-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में मददगार साबित होगी। SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का फेज-2 30 नवम्बर, 1 और 2 दिसम्बर 2016 को आयोजित होगा।
चूँकि अब आपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है, आप निचे दिए गए खंड को रेफेर कर SSC CGL टियर-2 की परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
SSC CGL टियर-2 की परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा पैटर्न
SSC के वेबसाइट पर दिए गए सुचना के आधार पर, खंड-वार समयावधि निचे प्रस्तुत की गयी है:
SSC CGL टियर-2 की परीक्षा तिथि |
खंड | विषय | समयावधि |
30 नवम्बर और 1 दिसम्बर 2016 |
I | मात्रात्मक योग्यता | 10:00 AM – 12:00 PM (2 घंटे) |
30 नवम्बर और 1 दिसम्बर 2016 |
II | अंग्रेजी भाषा |
02:45 PM – 04:45 PM (2 घंटे) |
2 दिसम्बर 2016 | III | सांख्यिकी |
10:00 AM – 12:00 PM (2 घंटे) |
2 दिसम्बर 2016 | IV | सामान्य अध्ययन (वित् एवं अर्थशास्त्र) |
02:45 PM – 04:45 PM (2 घंटे) |
कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL टियर-1 और टियर-2 हेतु नया परीक्षा पैटर्न भी जारी किया था, अत: यह जरुरी है की परीक्षा से पहले आप टियर-2 के नए पैटर्न से अवगत हो जाए।
SSC CGL टियर-2 परीक्षा पैटर्न
SSC CGL टियर-2 परीक्षा 2016 के नए पैटर्न के आधार पर, कुल 4 पेपर होंगे जिनमे से दो पेपर अनिवार्य होंगे और दो पेपर पद-आधारित होंगे। विस्तृत वर्णन नीचे प्रस्तुत है।
पेपर का नाम |
प्रश्न | अधिकतम अंक |
मात्रात्मक योग्यता |
100 | 200 |
अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रिहेंशन |
200 |
200 |
सांख्यिकी | 100 |
200 |
सामान्य अध्ययन (वित् एवं अर्थशास्त्र) | 100 |
200 |
- पेपर-1 और पेपर-2 सभी अभियार्थीयों के लिए अनिवार्य होगा।
- पेपर-3 उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने कम्पाइलर/सांख्यिकी अन्वेषक हेतु फॉर्म भरा है।
- पेपर-4 उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने सहायक ऑडिटर ऑफिसर के पद के लिए नामांकन भरा था। केवल सहायक ऑडिटर ऑफिसर पद ही SSC भर्ती परीक्षा 2016 के अंतर्गत राजपत्रित अधिकारी पद है।
हम अपना SSC CGL टियर-2 परीक्षा एडमिट कार्ड सम्बंधित लेख यही समाप्त करते है और आगामी टियर-2 परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों को हमारी तरफ से Best of Luck!!
SSC CGL टियर-2 परीक्षा हेतु कुछ महत्वपूर्ण पुस्तके जो अभियाथियों को हम अनुसंशित करना चाहेंगे।
- SSC CGL Tier-II Quantitative Aptitude & English Language Practice Papers
- English Test Series for SSC CGL Tier II
- SSC CGL Tier II Previous Year Solved Paper
SSC परीक्षा भर्ती 2016 के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। SSC CGL परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ SSC CGL परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।