SSC CGL परीक्षा का आयोजन फरवरी / मार्च 2019 में होने की सम्भावना- SSC CGL परीक्षा 2018 के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों को SSC CGL की परीक्षा तिथि के ऐलान का इंतजार है।
संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती 2018 (CGL 2018) के पहले चरण की परीक्षा टाल दी गई थी। 5 मई 2018 को जारी नोटिफिकेशन में पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा के लिए 25 जुलाई से 20 अगस्त की तिथि तय की गई थी। आयोग के नए कैलेंडर में परीक्षा तिथि का उल्लेख तो नहीं है पर अब यह परीक्षा फरवरी/मार्च में होने का अंदेशा है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा की तिथि जनवरी अंत में घोषित हो सकती है। इस भर्ती के कुल चार चरण होते हैं। जाहिर है कि भर्ती प्रक्रिया 2019 में ही पूरी हो सकेगी।
SSC CGL परीक्षा का आयोजन फरवरी / मार्च 2019 में होने की सम्भावना
आपको बता दें कि SSC CGL परीक्षा 2017 में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके चलते छात्रों ने कई प्रदर्शन किया था। जिसे देखते हुए मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे और मामला कोर्ट तक चला गया था। इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से परीक्षा करवाने पर जोर देते हुए केंद्र सरकार से प्रतिक्रिया मांगी है।
SSC परीक्षा में अनियमितता के चलते SSC ने अपने परीक्षा वेंडर को परिवर्तित करने का फैसला लेते हुए टेंडर जारी किया था जो अभी पिछले सप्ताह ही क्लोज हुआ है और ऐसी खबर है की SSC ने TCS को आगामी परीक्षा के आयोजन के लिए टेंडर के रूप में चयन किया है। TCS अभी रेलवे परीक्षा में व्यस्त है और रेलवे परीक्षा के चलते अधिकाँश ऑनलाइन सेण्टर भी पहले से ही बुक हैं। अतः उम्मीद है की SSC पहले TCS से कोई छोटी परीक्षा जिसमें उम्मीदवार कम हों, का आयोजन कराएगा उसके पश्चात ही SSC CGL की जिम्मेदारी TCS को प्रदान करेगा। इस प्रक्रिया के तहत SSC CGL परीक्षा फरवरी के अंत या मार्च से शुरू होने के कयास लगाए जा सकते हैं।
जब तक आधिकारिक परीक्षा तिथि घोषित न हो जाए आप अपनी तैयारी जारी रखें और अपने आप को दुसरे उम्मीदवारों से आगे रखने के लिए नीचे दिए गए फ्री मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी जांचते रहें-
सीरियल | परीक्षा | नोटिफिकेसन | संभावित परीक्षा तिथि | अटेम्प्ट फ्री मॉक टेस्ट |
1. | SSC CGL | घोषित | फरवरी/मार्च | Attempt Now |
2. | SSC MTS | संभावित | अप्रैल | Attempt Now |
3. | SSC CHSL | संभावित | मार्च | Attempt Now |
4. | SSC Stenographer | घोषित | फरवरी | Attempt Now |
5. | IB security assistant | घोषित | दिसंबर | Attempt Now |
6. | SSC Junior Hindi Translator | घोषित | जनवरी | Attept Now |
अब प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग टेस्ट पैकेज खरीदने की कोई जरुरत नहीं है। सिर्फ 499 रुपये में TyariPLUS की सदस्यता लें और अनलिमिटेड मॉक टेस्ट्स पाएं। अपने मजबूत पक्ष, कमजोर पक्ष और सुधार क्षेत्रों को जानने के लिए फ्री मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक टेस्ट देने के बाद गहन विश्लेषण रिपोर्ट के साथ अपने लिए व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं और टेस्ट में सम्मिलित हुए छात्रों के मध्य रैंकिंग तुरंत प्राप्त करें।
SSC भर्ती परीक्षा 2018 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। SSC परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ SSC परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
Sir fir ssc cpo kb hoga
अभी SSC की ऑफिसियल नोटीफिकेसन तो नहीं है परन्तु CGL के आस-पास ही परीक्षा तिथि होना संभव है.