SSC CPO परीक्षा विश्लेषण 2016: कल सफलतापूर्वक SI/ASI भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। 20 मार्च 2016 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में दो स्लॉट में परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। यह SSC CPO का फेज़-1 यानि प्रथम स्तर था। अगला स्तर SSC CPO फेज़-2 है जो 5 जून 2016 को आयोजित की जाएगी। लेकिन उससे पहले, आइये हम SSC CPO SI 2016 (फेज़-1) के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का विश्लेषण करते हैं।
SSC CPO परीक्षा विश्लेषण फेज़-1 (पुनः परीक्षा)
कई उम्मीदवारों के लिए SSC CPO पुनः परीक्षा में पहली बार आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) एक बड़ा परिवर्तन थी। SSC CPO फेज़-1 परीक्षा में कुल 200 प्रश्न शामिल थ जिसके अंतर्गत प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित था। प्रश्न-पत्र 4 सेक्शन्स में विभाजित था जिसमें क्वॉनटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश, रीज़निंग और जनरल नॉलेज शामिल थे। प्रत्येक सेक्शन से 50 प्रश्न पूछे गए थे।
प्रत्येक ग़लत जवाब के लिए 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग के तहत काटे जाने का प्रावधान किया गया था। SSC CPO फेज़-1 परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम श्रेणी का था। विषयानुसार प्रश्नों का विश्लेषण इस प्रकार है:
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या | सफलतम प्रयास | कठिनाई स्तर |
रीज़निंग एबिलिटी | 50 | 35-37 | आसान |
क्वॉनटिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 | 27-29 | आसान लेकिन गणनात्मक |
इंग्लिश भाषा | 50 | 27-29 | मध्यम |
सामान्य अध्ययन | 50 | 28-30 | मध्यम |
ओवरऑल | 200 | 117-125 | मध्यम |
इस वर्ष के लिए कटऑफ अंक, पेपर के कठिनाई स्तर और परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेंगे।
उम्मीदवार की श्रेणी | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
सामान्य | 105-112 | 98-102 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 92-95 | 82-85 |
अनुसूचित जाति | 82-85 | 78-80 |
अनुसूचित जनजाति | 75-80 | 75-78 |
भूतपूर्व सैनिक | 70-72 | N/A |
अब हम आसानी से निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि SSC CPO पुनः परीक्षा काफी हद तक पहले आयोजित फेज़-1 परीक्षा के समान थी। नीचे टिप्पणी सेक्शन के माध्यम से हमें अपने संदेहों और प्रश्नों से अवगत कराएं।