SSC CPO परीक्षा 2018 के लिए जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी कैसे करें: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 12 मार्च-16 मार्च 2019 तक SSC SI / ASI भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
SSC द्वारा कुछ दिनों में पेपर-1 का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फ़िलहाल, अब आपको SSC CPO परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अच्छे अंक सुरक्षित करने और SSC CPO परीक्षा 2018 में अर्हता प्राप्त करने के लिए, हम यहां SSC CPO की परीक्षा के लिए जनरल अवेयरनेस सेक्शन की एक उचित अध्ययन योजना आपसे साझा कर रहे हैं। इस योजना पर अमल करके आप परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की दिशा की ओर अग्रसर हो सकेंगे।
SSC CPO परीक्षा 2018 : परीक्षा पैटर्न
SSC CPO परीक्षा 2018 के टीयर-1 पेपर के तहत ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगा। अधिकांश भर्ती परीक्षाओं के विपरीत, लिखित परीक्षा में 200 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक के लिए 1 अंक दिया जाएगा, और प्रश्न पत्र कुल 4 सेक्शन्स में विभाजित होगा- जनरल इंटेलीजेंस एवं रीज़निंग, जनरल अवेयरनेस, क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश भाषा।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
जनरल इंटेलीजेंस एवं रीज़निंग | 50 | 50 |
जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 |
क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 | 50 |
इंग्लिश भाषा | 50 | 50 |
कुल | 200 | 200 |
पेपर हल करने का कुल समय 120 मिनट निर्धारित किया गया है। इसलिए, बहुत सीमित समय में सभी प्रश्नों को हल करना होगा।
SSC CPO परीक्षा 2018 के लिए जनरल अवेयरनेस सेक्शन की तैयारी कैसे करें
कई उम्मीदवार इस सेक्शन में अच्छा स्कोर कर लेते हैं लेकिन, ऐसे कई प्रश्न होते हैं जो उम्मीदवारों को भ्रमित कर देते हैं। इस सेक्शन में पूछे गए अधिकतम् प्रश्न निम्नलिखित विषयों से थे:
- इतिहास
- राजनीति
- भूगोल
- सामान्य विज्ञान
- स्टैटिक GK
- करेंट अफ़ेयर्स
अब हम SSC CPO के जनरल अवेयरनेस सेक्शन में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों को हल करने के लिए टिप्स और तकनीकों को समझते हुए प्रत्येक विषय को समझेंगे।
SSC CPO 2018 में इतिहास के प्रश्न
किसी भी परीक्षा के लिए इतिहास के विषयों को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है, फिर चाहे वह SSC CPO हो या कोई अन्य परीक्षा, क्योंकि यह प्रत्येक विषय का आधार है। ऐसा बहुत कम ही है कि वैश्विक इतिहास से प्रश्न पूछे जाएं इसलिए विश्व के इतिहास पर समय व्यर्थ करने की ज़रूरत नहीं है। इसके बजाय, भारतीय इतिहास पर ही ध्यान केंद्रित करें।
SSC CPO 2018 में भूगोल के प्रश्न
भारतीय और भौतिक भूगोल, भूगोल के दो महत्वपूर्ण भाग हैं जहां से प्रश्न पूछे जाते हैं। मूलभूत बातों को पढ़ने के लिए स्कूल स्तरीय NCERT पुस्तकें पर्याप्त होंगी।
यदि आप अधिक तैयारी करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ मॉक टेस्ट और प्रश्न बैंक हल करने की सलाह देंगे जिससे आपको परीक्षा में पूछे जाने प्रश्नों के प्रकार के बारे में पता चलेगा।
SSC CPO 2018 में राजनीति के प्रश्न
राजनीति के लिए कक्षा 6 से 10 तक की NCERT पुस्तकों को पढ़ें क्योंकि राजनीति में पूछे जाने वाले अधिकतम् विषयों की जानकारी यहीं से मिल सकती है।
SSC CPO 2018 में अर्थशास्त्र के प्रश्न
अर्थशास्त्र के दो भाग हैं – भारतीय अर्थव्यवस्था और अर्थशास्त्र। भारतीय अर्थशास्त्र, भारतीय अर्थव्यवस्था का अध्ययन है और अर्थशास्त्र को भी दो भाग होते हैं: समष्टि अर्थशास्त्र और व्यष्टि अर्थशास्त्र। ऐसे कुछ अस्पष्ट विषय भी हैं जहां प्रामाणिक स्रोतों से ही पढ़ा जाना चाहिए। उम्मीदवारों को इन विषयों को विस्तार से पढ़ने की ज़रूरत नहीं है।
SSC CPO 2018 में मिश्रित प्रश्न
इस सेक्शन में विभिन्न विषयों जैसे करेंट अफ़ेयर्स, कम्प्यूटर ज्ञान, तकनीक, पुस्तक और लेखक, खेल, सुर्खियों में व्यक्ति और स्थान या संक्षिप्तियां आदि से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को इन विषयों को विस्तार से पढ़ने की ज़रूरत नहीं है। इन विषयों की परिचयात्मक या सामान्य तैयारी भी परीक्षा के अनुसार ही की जानी चाहिए।
SSC CPO परीक्षा 2018 : क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड की तैयारी कैसे करें !
SSC CPO परीक्षा 2018 के लिए इंग्लिश सेक्शन की तैयारी कैसे करें !
SSC CPO परीक्षा 2017 : SI और ASI हेतु शारीरिक मानक
SSC CPO प्रारंभिक परीक्षा 2018 : अंतिम क्षण की रणनीति
SSC CPO जनरल अवेयरनेस तैयारी के चरण अनुसार टिप्स
जब आप आगामी SSC CPO परीक्षा के GK सेक्शन की तैयारी करें तो निम्नलिखित कुछ टिप्स ध्यान में रखें।
- रोज़ाना कम-से-कम एक अख़बार पढ़ें क्योंकि इससे आपका GK भी मज़बूत होगा और अंग्रेज़ी सेक्शन की तैयारी भी होगी।
- SSC CPO के पिछले वर्ष के पेपरों को हल करं क्योंकि इससे आपको पूछे गए प्रश्नों का कठिनाई स्तर पता चलेगा।
- GK और करेंट अफ़ेयर्स पर डेली अपडेट की एक वेबसाइट को फॉलो करें।
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा के विपरीत SSC CPO में पूछे गए प्रश्न कुछ आसान और सीधे होते हैं। इसलिए, मूलभूत बातों की सामान्य समझ के साथ भी आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
- पिछले वर्ष के पेपर की समीक्षा के बाद यह देख गया है कि कई प्रश्न दोहराए गए हैं क्योंकि उन्हीं प्रश्नों को विभिन्न तरीकों से पूछा जाता है। इसलिए, ऐसे में, पिछले वर्ष के पेपरों को हल करना भी लाभदायक होगा।
- कोशिश करें कि कुछ समय आप पुनरावृत्ति के लिए भी दे रहे हैं। यह एक सबसे महत्वपूर्ण टिप है जो कोई दे सकता है।
यहां हम SSC CPO के जनरल अवेयरनेस की तैयारी पर इस लेख को विराम देते हैं। आने वाले दिनों में हम और अध्ययन योजनाओं के साथ हाज़िर होंगे। नीचे दिए गए टिप्पणी अनुभाग हमें बताएं अगर आपको अधिक जानकारी पता करनी हो।
TyariPLUS सदस्यता के फायदे
- विस्तृत और मासिक परफॉरमेंस रिपोर्ट
- 1500+ मॉक टेस्ट से करें प्रैक्टिस
- टॉपिकवाइज टेस्ट से बढ़ाएं टॉपिक विशेष की समझ
- विशेषज्ञों द्वारा नि: शुल्क परामर्श
- मुफ्त मासिक करेंट अफेयर डाइजेस्ट
- विज्ञापन-मुक्त अनुभव और भी बहुत कुछ
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी परीक्षा के लिए तैयारी जारी रखें और मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी को जांचते रहें। अनलिमिटेड मॉक टेस्ट से अभ्यास करने के लिए अभी TyariPLUS जॉइन करें।
TyariPLUS पर क्रिसमस हेतु सेंटा द्वारा लाएं गए गिफ्ट 50% +25% छूट का लाभ उठाएं। सभी प्रतियोगी छात्र इस छूट का लाभ कूपन कोड TYARI2019 का प्रयोग कर उठा सकते हैं। *ऑफर 3 जनवरी तक वैध है, जल्दी करें !
SSC CPO भर्ती 2018 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए। बैंक की परीक्षाओं में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ SSC CPO लिखित परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।