SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2018 के लिए शारीरिक मानक: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC कॉस्टेबल दिल्ली पुलिस 2018 के लिए ऑनलाइन भर्ती के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना पहले ही प्रकाशित कर दी है। SSC द्वारा दिल्ली पुलिस में कॉस्टेबल की भर्ती के लिए निम्नलिखित चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक टेस्ट
- मेडिकल टेस्ट
यह लेख पूरी तरह से SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा के शारीरिक मानक, शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) और मेडिकल मानक टेस्ट (MET) पर आधारित है, जो कि मूल रूप से SSC कॉस्टेबल भर्ती 2018 के लिए सबसे अनिवार्य सेक्शन हैं।
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2018 के लिए चयन प्रक्रिया
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की शुरुवात लिखित परीक्षा से होगी। परन्तु इस परीक्षा में उन्हीं उम्मीदवारों को शामिल होना चाहिए जो SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए निर्धारित शारीरिक मानक पूरा करते हों। इस सेक्शन को हमारे पिछले लेख में विस्तार से कवर किया गया है, लेकिन हम यहां पर भी इसका उल्लेख करेंगे। यह शारीरिक मानक टेस्ट (PST) के साथ प्रारंभ होगी, जिसमें तीन चरण शामिल हैं:
- सबसे पहले, निर्धारित शारीरिक मानकों के आधार पर एक उम्मीदवार की फिटनेस की जांच की जायेगी। यदि एक उम्मीदवार इस टेस्ट में सफल हो जाता है, तो उसके बाद ही वह शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए पात्र होगा।
- इस टेस्ट में सफल होने के बाद, उम्मीदवार को एक मेडिकल टेस्ट में उपस्थित होना होगा।
- MET में सफल होने के बाद, उम्मीदवार को अनंतिम रूप से चयनित किया जायेगा।
पढ़ें: SSC कॉस्टेबल भर्ती 2018 – कैसे करें आवेदन !
तो, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले, एक उम्मीदवार को पात्रता मानदंड और आवश्यक शारीरिक मानकों की एक स्पष्ट समझ होनी चाहिए।
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2018 के लिए शारीरिक मानक
दिल्ली पुलिस में SSC कॉस्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक मानक, मूल रूप से, शारीरिक मानदंडों का एक सेट है, जो पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए लागू है।
SSC कॉस्टेबल शारीरिक मानक टेस्ट में, एक उम्मीदवार को निर्धारित लंबाई और सीने की मापों के अनुरूप योग्यता को धारित करना चाहिए। इस टेस्ट में सफल होने के लिए, एक उम्मीदवार के पास SSC द्वारा निर्धारित न्यूनतम मापों का होना आवश्यक है।
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2018 के लिए पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक
उम्मीदवारों की श्रेणी | लंबाई (सेमी में) | सीना (सेमी में) | |
अविस्तृत | विस्तृत (न्यूनतम 4 सेमी) | ||
जनरल/OBC से संबंधित पुरुष उम्मीदवार | 170 | 81 | 85 |
अनुसूचित जाति से संबंधित सभी उम्मीदवार | 170 | 81 | 85 |
अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी उम्मीदवार | 165 | 76 | 80 |
पहाड़ी क्षेत्रों अर्थात गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठों के निवासी तथा सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर तथा जम्मू-कश्मीर के लेह और लद्दाख क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थी | 165 | 76 | 80 |
दिल्ली पुलिस के सेवारत, मृतक, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों / मल्टी टास्किंग स्टाफ के पुत्र | 165 | 76 | 80 |
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2018 के लिए महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक
उम्मीदवारों की श्रेणी | लंबाई (सेमी में) | सीना (सेमी में) | |
अविस्तृत | विस्तृत (न्यूनतम 4 सेमी) | ||
जनरल/OBC से संबंधित महिला उम्मीदवार | 157 | — | — |
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित सभी उम्मीदवार | 155 | — | — |
पहाड़ी क्षेत्रों अर्थात गढ़वाली, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठों के निवासी तथा सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर तथा जम्मू-कश्मीर के लेह और लद्दाख क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थी | 155 | — | — |
दिल्ली पुलिस के सेवारत, मृतक, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों / मल्टी टास्किंग स्टाफ के पुत्रियां | 152 | — | — |
अगले दौर (Round) में जाने के लिए इन सभी मानकों को क्वालीफाई करना आवश्यक है, अन्यथा आपको यहां अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2018 के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट
उम्मीदवार के शारीरिक मानक टेस्ट में सफल होने के बाद, उसे PET के लिए उपस्थित होना होगा। यह टेस्ट पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग होता है।
उम्मीदवार को कुछ निश्चित शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना होगा जैसे- दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद। इन गतिविधियों में उनके प्रदर्शन के आधार पर, फिर उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए चुना जायेगा।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए
आयु | दौड़ (1600 मी.) | लंबी कूद | ऊंची कूद |
31 वर्ष तक | 6 मिनट | 14 फीट | 3’9’’ फीट |
31-40 वर्ष | 7 मिनट | 13 फीट | 3’6’’ फीट |
40 वर्ष से ऊपर | 8 मिनट | 12 फीट | 3’3’’ फीट |
महिला उम्मीदवारों के लिए
आयु | दौड़ (1600 मी.) | लंबी कूद | ऊंची कूद |
31 वर्ष तक | 8 मिनट | 10 फीट | 3 फीट |
31-35 वर्ष | 9 मिनट | 9 फीट | 2’9’’ फीट |
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट के लिए याद रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं:
- जो उम्मीदवार दौड़ स्पर्धा में क्वॉलिफाई करेंगे, केवल वे ही लंबी कूद और ऊंची कूद स्पर्धाओं में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
- लंबी कूद और ऊंची कूद स्पर्धाओं में क्वॉलिफाई करने के लिए तीन अवसर प्रदान किये जायेंगे।
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2018 के लिए मेडिकल मानक टेस्ट
यह शारीरिक मानक टेस्ट का अंतिम चरण है। यदि एक उम्मीदवार इसमें सफल हो जाता है, तो अंत में वह लिखित परीक्षा में उपस्थित हो सकता है। इस टेस्ट में सफल होने के लिए, एक उम्मीदवार को निम्नलिखित बातों को अपने ध्यान में रखना चाहिए:
- दोनों आँखों की न्यूनतम दूर दृष्टि (चश्मे के बिना) 6/12 होनी चाहिए तथा वर्णांधता से मुक्त होनी चाहिए।
- जिन उम्मीदवारों ने अपनी दृष्टि में सुधार करने के लिए लेजर सर्जरी कराई है, वे केवल तभी पात्र होंगे जब सरकारी अस्पताल द्वारा आयोजित किये गए निम्नलिखित टेस्ट में उनकी दृष्टि को सामान्य पाया जायेगा:
- विपरीत संवेदनशीलता (Contrast sensitivity)
- मंद प्रकाश दृष्टि (Dim light vision)
- चकाचौंध तीक्ष्णता (Glare acuity)
- उम्मीदवारों के भीतर मुड़े घुटने, समतल पैर, वैरिकाज़ नस, उँगलियों, सीने और जोड़ों में विकृति, हैलक्स वैल्गस, आंखों में भेंगापन, मुड़े हुए पैर तथा शरीर के किसी भाग की हानि सहित कोई और विकृति नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को उसके कर्तव्यों के कुशल प्रदर्शन के लिए एक अच्छी स्वास्थ्य अवस्था में होना चाहिए।
लिखित परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को जानने के लिए, नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 17 अगस्त 2018 |
SSC GD कॉस्टेबल परीक्षा 2016 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 सितम्बर 2018, 5:00 PM |
लिखित परीक्षा की तिथि | शीघ्र होगी घोषित |
SSC GD कॉस्टेबल भर्ती 2018 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। SSC परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ SSC GD परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए, OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।