SSC जूनियर इंजीनियर रिज़ल्ट 2015: कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक तौर पर पेपर-II के लिए परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है और साक्षात्कार के दौर के लिए मेरिट सूची भी प्रकाशित कर दी है। लिखित परीक्षा SSC JE सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद के लिए आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को अंतिम दौर यानि साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम आवंटन किया जाएगा।
अगर आप SSC JE पेपर-II में उत्तीर्ण हो गए हैं तो नीचे दिए गए सेक्शन को देखें और साक्षात्कार के दौर के लिए चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची की जांच करें।
SSC जूनियर इंजीनियर रिज़ल्ट 2015
हम आपको बता दें कि सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद के लिए जूनियर इंजीनियर चुनने के लिए भर्ती परीक्षा से संबंधित मेरिट सूची की घोषणा की गई है। अपना परिणाम देखने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
-
सिविल इंजीनियरिंग के लिए SSC JE की मेरिट सूची की जांच करने के लिए यहाँ क्लिक करें
-
इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए SSC JE मेरिट सूची की जांच करने के लिए यहाँ क्लिक करें
अगर आपके नाम और रोल नंबर का उल्लेख सूची में किया गया है, तो आप SSC JE साक्षात्कार दौर के लिए चुने गए हैं।
SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2016 के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। SSC परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए, सर्वश्रेष्ठ SSC परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।