SSC MTS से सम्बंधित नया परीक्षा पैटर्न एवं महत्वपूर्ण परिवर्तन: हाल ही में, कर्मचारी चयन आयोग ने SSC MTS परीक्षा की नई तिथियों से संबंधित एक नोटिस जारी किया। SSC MTS परीक्षा 2016 (पेपर-1) की पुन: परीक्षा 16 सितंबर से 26 अक्टूबर 2017 तक आयोजित की जाएगी। आप यहां आधिकारिक सूचना पढ़ सकते हैं।
फिलहाल, SSC ने मल्टीटास्किंग स्टाफ परीक्षा के लिए नए परीक्षा पैटर्न की जानकारी अपलोड की है, इस लेख में, हम आपको SSC MTS परीक्षा के नए पैटर्न और महत्वपूर्ण परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
SSC MTS से सम्बंधित नया परीक्षा पैटर्न एवं महत्वपूर्ण परिवर्तन 2016-17
SSC MTS परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षा पैटर्न को समझने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें। आगे बढ़ने से पहले आइये आपको पुराने परीक्षा पैटर्न से अवगत करा दें।
SSC MTS परीक्षा का पुराना परीक्षा पैटर्न
पहले, पेपर-1 (ऑब्जेक्टिव) में 150 प्रश्न थे, जिन्हें हल करने की समय-सीमा 120 मिनट की थी। विस्तृत पैटर्न इस प्रकार था:
पार्ट | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा की अवधि |
A | जनरल इंटेलीजेंस एवं रीज़निंग | 25 | 25 | 2 घंटे |
B | न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड | 25 | 25 | |
C | जनरल इंग्लिश | 50 | 50 | |
D | जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 |
आइये अब हम आपको SSC MTS पुन:-परीक्षा की नई परीक्षा पद्धति के बारे में बताते हैं।
SSC MTS परीक्षा का नया परीक्षा पैटर्न 2016-17
SSC MTS परीक्षा 2016-17 के लिए नई ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) ऑब्जेक्टिव टाइप के MCQ पैटर्न पर आधारित होगी। फिलहाल, इस परीक्षा के लिए 90 मिनट की समय-सीमा तय की गई है जिसमें चार सेक्शन्स होंगे – इंग्लिश भाषा, क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड, रीज़निंग एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस। कुल प्रश्नों की संख्या 150 से घटाकर 100 कर दी गई है।
पार्ट | विषय | प्रश्न | अधिकतम अंक |
I | जनरल इंटेलीजेंस | 25 | 25 |
II | इंग्लिश भाषा | 25 | 50 |
III | क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
IV | जनरल अवेयरनेस | 25 | 50 |
परीक्षा के वास्तविक प्रश्न-पत्र के अंतर्गत 100 प्रश्न शामिल होंगे जिन्हें हल करने के लिए 1.5 घंटे (90 मिनट) का समय निर्धारित किया गया है।
SSC MTS ऑल इंडिया टेस्ट में सम्मिलित होना क्यों आवश्यक है : वीडियो देखें !
आधिकारिक सूचना इस प्रकार है:
Numerical Ability Mock Test Series by OnlineTyari
This mock test contains 25 questions. OnlineTyari has came up with Numerical Ability Test Series for your thorough practice in the exam season. Try a few questions to explore.
Attempt for FreeEnglish Language Mock Test Series by OnlineTyari
This mock test contains 25 questions. It contains Tests English Reading Comprehension, Synonyms, Antonyms, One Word Substitution and knowledge of English Grammar. Try a few questions to explore.
Attempt for FreeSSC परीक्षा 2017 के बारे में और अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। SSC परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ SSC परीक्षा तैयारी ऐप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।
Rau
Please publish online tyari App for iOS user
इस दिशा में कार्य जारी है ..शीघ्र ही यह उपलब्ध होगा….!!
Official site pe bhi aaya hai kya notice date ke regarding??