यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस UIIC ने AO भर्ती परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) पद के लिए आवेदन किया है वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UIIC AO कॉर्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी UIIC AO उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र में अपना हॉल टिकट साथ लेकर जाये अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में लिखित परीक्षा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
UIIC AO के लिए लिखित परीक्षा 12 जून 2016 को आयोजित की जाएगी, इसलिए आप अपना UIIC AO एडमिट कॉर्ड इससे पहले ही डाउनलोड कर लें। आपना एडमिट कॉर्ड प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
UIIC AO एडमिट कॉर्ड/कॉल लेटर 2016 डाउनलोड करें
आगामी UIIC AO भर्ती परीक्षा के हॉल टिकट/कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए, अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
>>UIIC AO एडमिट कॉर्ड/कॉल लेटर डाउनलोड करें<<
प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) भर्ती के लिए, निम्न प्रकार की भर्ती प्रक्रिया लागू होगी।
UIIC AO परीक्षा पैटर्न 2016
UIIC प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) चयन प्रक्रिया के अंतर्गत मूल्यांकन के निम्न स्तर शामिल हैं।
- वस्तुनिष्ठ परीक्षा (ऑब्जेक्टिव)
- वर्णनात्मक परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव)
- साक्षात्कार
आइये अब हम वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक परीक्षा से संबंधित परीक्षा पैटर्न के बारे में बात करते हैं।
UIIC AO वस्तुनिष्ठ परीक्षा पैटर्न
UIIC AO लिखित परीक्षा के लिए जेनरलिस्ट (Generalist) और स्पेशलिस्ट पदों के लिए परीक्षा संरचना में अंतर है। इसमें कुछ मामूली विशेषताएं जैसे प्रश्नों की कुल संख्या, अंकन योजना, कुल निर्धारित समय और अनुभागों की संख्या में अंतर होना शामिल हैं।
UIIC AO जेनरलिस्ट (Generalist) पद के लिए
वस्तुनिष्ठ MCQ पर आधारित लिखित परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा 5 सेक्शन्स में विभाजित है जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 एंक तय है।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
रीज़निंग एबिलिटी | 50 | 50 |
इंग्लिश भाषा | 40 | 40 |
क्वॉनटिटेटिव एप्टीट्यूड | 50 | 50 |
जनरल अवेयरनेस (वित्तीय क्षेत्र के विशेष संदर्भ में) | 40 | 40 |
कंप्यूटर दक्षता | 20 | 20 |
कुल | 200 | 200 |
पूरी वस्तुनिष्ठ परीक्षा को हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय निर्धारित है। इसके अलावा सेक्शनल और समग्र कटऑफ भी होगी।
UIIC AO स्पेशलिस्ट पद के लिए
वस्तुनिष्ठ MCQ पर आधारित लिखित परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा 5 सेक्शन्स में विभाजित है जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित किए गए हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 एंक तय है।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
रीज़निंग एबिलिटी | 40 | 40 |
इंग्लिश भाषा | 40 | 40 |
क्वॉनटिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 |
जनरल अवेयरनेस (वित्तीय क्षेत्र के विशेष संदर्भ में) | 40 | 40 |
तक़नीकी और व्यावसायिक ज्ञान (विशिष्ट क्षेत्र में) | 40 | 40 |
कुल | 200 | 200 |
अब हम अंतिम सेक्शन में दिखाई दे रहे एक बड़े अंतर को आसानी से देख सकते हैं, जो व्यावसायिक ज्ञान और प्रत्येक में प्रश्नों की संख्या से संबंधित है। पूरी वस्तुनिष्ठ परीक्षा को हल करने के लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सेक्शनल और समग्र कटऑफ भी होगी।
UIIC AO वर्णनात्मक परीक्षा पैटर्न
वर्णनात्मक परीक्षा, जेनरलिस्ट (Generalist) और स्पेशलिस्ट दोनों पदों के लिए एक समान होगी। वर्णनात्मक परीक्षा के प्रश्नों में निबंध लेखन और पत्र लेखन को शामिल किया गया है और वर्णनात्मक परीक्षा के लिए कुल 30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
इस राउंड में अर्हता प्राप्त करने के लिए, यदि आप सामान्य श्रेणी के हैं तो कम से कम 15 अंक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 13.5 अंक प्राप्त करने का प्रावधान सरकारी बेंचमार्क के द्वारा तय किया गया है। कुल 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उम्मीदवारों प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
हमारी ओर से आप सभी उम्मीदवारों को आगामी UIIC AO परीक्षा के लिए शुभकामनाएं। कृपया नीचे दिए गए टिप्पणी सेक्शन में अपने संदेहों और प्रश्नों का उल्लेख करें।
आप नीचे दिए सेक्शन में अपने संदेह और प्रश्नों को हमसे साझा कर सकते हैं। बेहतर प्रतिक्रिया के लिए Onlinetyari Community में अपने प्रश्नों का ज़िक्र करें।