UPPSC सीधी भर्ती (प्रवक्ता) परीक्षा 2017: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या 5/2016-2017/ दिनांक: 17/03/2017 के तहत अन्य पदों के साथ शिक्षा विभाग के लिए भी पदों की घोषणा की है। यह पद उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा(महिला शाखा) और उत्तर प्रदेश महाविद्यालय में प्रवक्ता भर्ती के लिए निकाली गई हैं।
अभ्यर्थियों के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना आवेदन करने के लिए यूपी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन 18 अप्रैल, 2017 तक कर सकते हैं।
भारतीय कला एवं संस्कृति, नितिन सिंघानिया, MC Graw Hills
भारतीय कला और संस्कृति भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण भाग है। भारत में गीत-संगीत, नृत्य, नाटक-कला, लोक परंपराओं, कला-प्रदर्शन, धार्मिक-संस्कारों एवं अनुष्ठानों, मेलों, चित्रकारी एवं लेखन के क्षेत्रों के अतिरिक्त भारत की सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन स्मारकों, साहित्य, दर्शन, विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कलाप्रदर्शनों, मेले, त्यौहारों एवं हस्तकला के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। नितिन सिंघानिया द्वारा लिखित यह पुस्तक MC Graw Hills प्रकाशन से प्रकाशित की गई है।
अभी खरीदेंUPPSC प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2017
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समय-समय पर यह परीक्षा आयोजित करवाता है। विगत वर्ष भी इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस पद के लिए अन्य योग्यताएं निम्नलिखित हैं-
शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला शाखा) संवर्ग के अंतर्गत शिक्षा विभाग के प्रवक्ताओं हेतु अभ्यर्थियों को भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय द्वारा सम्बंधित विषय में स्नाकोत्तर उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य उपाधि धारण करना चाहिए, इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को बीएड/ एलटी धारक होना भी होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता पद हेतु सामान्य चयन हेतु अभ्यर्थियों को भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय द्वारा सम्बंधित विषय में स्नाकोत्तर उपाधि (55% अंको के साथ) के साथ अभ्यर्थी को यूजीसी/ सीएसआईआर से नेट अथवा उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा (स्लेट) उत्तीण होना चाहिए।
आयु सीमा
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट नियमानुसार अनुमन्य है। आयु गणना की निश्चायक तिथि 01 जुलाई 2017 है।
भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, अरिहंत प्रकाशन
पुस्तक में भारत के इतिहास पर समग्र, सारगर्भित एवं परीक्षोपयोगी तथ्य दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, ब्रिटिश कालीन सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ पुस्तक में भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी कवर किया गया है। यह पुस्तक केन्द्रीय और राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं के साथ अन्य परीक्षाओं के लिए भी विशेष महत्वपूर्ण है।
अभी खरीदेंआवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 105 रुपये/- आवेदन शुल्क के रूप में देय होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए 65 रुपये/- और विकलांग वर्ग के आवेदकों के लिए 25 रुपये/- देय होगा। आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2017 निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण
शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश (महिला शाखा) संवर्ग के अंतर्गत प्रवक्ता हेतु कुल 53 पद और उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता हेतु कुल 408 पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिनका विवरण निम्न दिया गया है-
वेतनमान
उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला शाखा) संवर्ग के अंतर्गत शिक्षा विभाग के प्रवक्ताओं हेतु वेतनमान रु. 9300-34800 (ग्रेड पे रु. 4800) और उच्च शिक्षा विभाग में राजकीय महाविद्यालयों हेतु वेतनबैंड- रु.15600-39100 एवं ग्रेड पे वेतन-रु. 6000 अनुमन्य है।
भारत की राजव्यवस्था: पंचम संस्करण, एम. लक्ष्मीकान्त
हिंदी माध्यम से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे सभी छात्रों के लिए इस पुस्तक का अध्ययन करना अत्यंत आवश्यक है। पंचम संस्करण में सिविल सर्विस के पाठ्यक्रम में हुए अभी तक के सभी बदलाव को शामिल किया गया है। पुस्तक में राजव्यवस्था के बुनियादी संकल्पनाओं, भारतीय संविधान का इतिहास और संशोधन, कार्यपालिका और न्यायपालिका के समस्त कलेवर को अत्यंत सरल भाषा में समझाया गया है। यह पुस्तक MC Graw Hill प्रकाशन से प्रकाशित की गई है।
अभी खरीदेंमैगबूक भारतीय राजव्यवस्था एवं प्रशासन, अरिहंत प्रकाशन
यह पुस्तक सिविल सेवा के विभिन्न परीक्षाओं साथ अन्य परीक्षाओं के लिए विशेष महत्पूर्ण है। इस पुस्तक में राज्यव्यवस्था के बुनियादी तथ्यों के अतिरिक्त संविधान के तथ्यों एवं उपबंधों एवं इनका समसामयिक परिदृश्य के अनुरूप रोचक प्रस्तुतीकरण किया गया है। पुस्तक में प्रशासन एवं नीति निर्माण के तत्वों पर भी विशेष फोकस डाला गया है।
अभी खरीदेंUPPSC प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2017 : चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा और साक्षात्कार के तहत चयन जाएगा। स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम अभी वर्णित नहीं किया गया है, इसे शीघ्र ही आयोग की आधिकारिक साईट पर अपलोड किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को “ALL NOTIFICATIONS / ADVERTISEMENTS पर क्लिक करना होगा फिर उनके सामने ON-LINE ADVERTISEMENT प्रदर्शित होगा। जिसके निम्नलिखित तीन भाग हैं-
- User Instructions
- View Advertisement
- Apply
अब आप परीक्षा-सीधी भर्ती विज्ञापन संख्या, दिनांक 5/2016-2017, 17/03/2017 वाले पंक्ति के Apply पर क्लीक करें। आपके समक्ष अब एक नया पेज खुल जाएगा और अब आप सम्बंधित विषय जिसमें आप आवेदन करना चाहते हैं पर Candidate Registration पर क्लिक कर वांछित सूचनाएं भरकर आवेदन कर सकते हैं।
नोट: अगर आप पूर्व में आवेदित किसी भी आवेदन पत्र की सूचना [ (रजिस्ट्रेसन संख्या) या (नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी) ] प्रस्तुत करते है तो आपकी सारी सूचना इस नए आवेदन के लिए स्वत: संपादन करने योग्य प्रारूप में प्रदर्शित हो जाएगी, जिससे आपको अपनी सारी प्राथमिक सूचनाओं को पुन: नहीं भरना पड़ेगा।
सम्पूर्ण आधिकारिक अधिसूचना को हिंदी में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें !!
भारत का भूगोल: माजिद हुसैन और रमेश सिंह
भारत का भूगोल पुस्तक में भारतीय भूगोल का विहंगम अध्ययन किया गया है। इस पुस्तक में भौगोलिक संरचना, नदी, मरुस्थल, पहाड़ और पठार, पहाड़ी श्रृंखला, नहर, कृषि, अभ्यारण, खनिज, उर्जा स्त्रोत, जलवायु, मिट्टी, राजनीतिक-भूगोल, भौगोलिक-संकृति आदि विषयों पर कवर किया गया है। यह पुस्तक सरल भाषा में सम्पूर्ण सिविल सर्विस परीक्षा के पाठ्यक्रम को कवर करती है इसलिए यह पुस्तक सभी हिंदी माध्यम से तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विशेष उपयोगी बन गई है।
अभी खरीदेंअब हम UPPSC प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2017 विषयक अपना लेख समाप्त करते हैं। आशा है यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको आवश्यक जानकारी प्राप्त हुई होगी।
UPPSC प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें। सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सर्वश्रेष्ठ UPCS परीक्षा तैयारी एप नि:शुल्क डाउनलोड करें।
अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।
Sir AGR kisi ke graduation m 54% percent ho to or Sc m ata ho to in post k liye aply nhi kro skte kya
SC श्रेणी के तहत आने वाले छात्र 54% पर भी आवेदन कर सकते हैं.—अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें…
Gud
Sir obc category me pg me 54.11% h to apply kr sake h? Reply soon
OBC वर्ग (मात्र गैर समृद्धि श्रेणी) के छात्रों को स्नाकोत्तर में 5% तक की छूट अनुमन्य है. परन्तु आपको नेट/स्लेट या अन्य निर्देशित अर्हता का अनुपालन करना होगा. ध्यान रखें की पुरुष वर्ग के अभ्यर्थी मात्र ‘उच्च शिक्षा विभाग, उ.प्र.’ के लिए ही पात्र हैं और ‘शिक्षा विभाग, उ.प्र. हेतु सिर्फ महिला अभ्यर्थी पात्र हैं. अतः आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पढ़कर ही आवेदन फॉर्म को भरे.
आवेदन फॉर्म को पढ़ने के लिए क्लिक करें
Good evening sir g…… Sir UPPSC mai gorvenment degree colleges mai jo vacancy aayi hai auske liye syllabus kya hai? Kya Aur paper pattern kya hoga iske liye? Sir isme final merit mai screening test k marks bhi add hote hai kya?
स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर आपको साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा और साक्षात्कार के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा. स्क्रीनिंग परीक्षा का पाठ्यक्रम अभी आयोग द्वारा घोषित किया जाना है. उच्च शिक्षा विभाग, उ.प्र. के 5वें पैरा के तहत नोट-2 ध्यानपूर्ण पढ़ें……आधिकारिक अधिसूचना के लिए क्लिक करें
Sir/ Mam maine hindi & sanskrit se b.a., hindi se m.a. aur b.ed. kiya hai .Mai kis post ke liye apply kar sakti hun ?Kya application form ka print bhi bhejna hoga? Please reply.
Mam
aap mahila varg me Hindi ke liye apply kar sakte hain.
aapko aavedan form aur sambandhit samgri jaisa ki adhisuchana me varnit hai, ko aayog ko bhejna hoga.
very nice
Sir exam kb hai iska