Published on: June 24, 2019 1:35 PM
Bookmark
बाबा रामदेव की आत्मकथा: माय लाइफ माय मिशन
योग गुरु बाबा रामदेव जल्द ही प्रकाशित होने वाली अपनी आत्मकथा में अपने जीवन के उतार-चढ़ाव और सफलताओं के बारे में बताएंगे।
पुस्तक ''माई लाइफ, माई मिशन' का सहलेखन वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर ने किया है। इसमें रामदेव से जुड़े प्रमुख विवाद, महत्वपूर्ण घटनाक्रम और उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है।
प्रकाशक 'पेंगुइन रैंडम हाउस' ने एक बयान में कहा, योग गुरु का ''अपनी तरह का एक व्यक्तिगत आख्यान' अगस्त में बाजार में आने की उम्मीद है।
उन्होंने इस पुस्तक में हरियाणा के एक छोटे से गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक की अपनी यात्रा लिपिबद्ध की है। उन्होंने इसमें योग और अच्छे स्वास्थ्य को लेकर अपने उत्साह, अपने मित्रों एवं शत्रुओं के बारे में लिखा है।
उन्होंने इसके साथ ही इसमें स्वयं द्वारा शुरू किये स्वदेशी अभियान के बारे में भी लिखा है।
रामदेव ने इसके साथ ही इसमें पतांजलि समूह की यात्रा को भी रेखांकित किया है जिसका कारोबार करीब 12,000 करोड़ रुपये का है।
सह लेखक माहुरकर ने कहा कि स्वामी रामदेव के साथ इस पुस्तक का सहलेखन करना जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुभव है। उन्होंने लोगों के जीवन पर जितना प्रभाव डाला है उतना स्वतंत्र भारत में कुछ ही लोगों ने डाला है।
मॉरिटानिया में 60 साल में पहली बार चुनाव हुए उत्तर-पश्चिम अफ्रीकी देश मॉरिटा ...
6 महीने पहलेभारत ने जीता एफआईएच वीमेन सीरीज फाइनल्स भारत की महिला हॉकी टीम ने 23 जून को जा ...
6 महीने पहलेलुईस हैमिल्टन ने फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स 2019 जीता लुईस हैमिल्टन ने 23 जून को अपनी ...
6 महीने पहलेदिन विशेष संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस - 23 जून. रक्षा भारतीय वायुसेना के बा ...
6 महीने पहलेमथुरा में हाथियों के लिए एक जल चिकित्सालय खोला गयाभारत ने उत्तर प्रदेश के मथ ...
6 महीने पहलेदिन विशेष विश्व वर्षावन दिवस - 22 जून. अर्थव्यवस्था भारतीय प्रतिस्पर्धा आयो ...
6 महीने पहले