Published on: April 15, 2019 3:11 PM
Bookmark
दैनिक समाचार: सूडान में तख्तापलट
चर्चा में: सूडान की सेना ने देश के सबसे लंबे समय के राष्ट्रपति उमर अल-बशीर को हटा दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
1989 से ही सूडान पर राज कर रहे बशीर के ख़िलाफ़ कुछ महीनों से लगातार प्रदर्शन हो रहे थे।
यह वहां उन सैकड़ों हजारों सूडानी प्रदर्शनकारियों के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है, जिन्होंने महीनों तक सड़कों पर संघर्ष किया और उन बहादुर महिलाओं के लिए जो विरोध आंदोलन में एक प्रेरक शक्ति बनी रही।
सूडान में बशीर शासन के पतन के बाद अपना आंदोलन जारी रख रहे लोगों ने नए सैन्य शासकों से मांग की है कि वे एक असैन्य सरकार की स्थापना करें। वहीं विदेश मंत्रालय ने 14 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से देश में लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समर्थन मांगा है।
उमर अल बशीर के सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद एक सैन्य परिषद ने सत्ता संभाली है।
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने सूडान में सरकार चलाने के लिए बनी अस्थायी सैन्य परिषद के समर्थन में बयान जारी किए हैं। सऊदी अरब के बादशाह शाह सलमान ने सूडान के लिए एक पैकेज का आदेश दिया है जिसमें पेट्रोलियम उत्पाद, गेहूं और दवाइयां शामिल हैं।
1956 में ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ ये मुल्क
1950 के दशक में अफ्रीकी महाद्वीप में एक नए देश का जन्म हुआ। इस देश का नाम सूडान है। 1956 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल करने के बाद यह देश गृहयुद्ध में फंस गया। इसके बाद बशीर के कार्यकाल में सूडान में व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू किया गया। इससे सूडान की अर्थव्यवस्था क्रांतिकारी बदलाव आया और सूडान की अर्थव्यस्था तेजी से बढ़ी।
बशीर के कार्यकाल में 2005 में एक नए संविधान के जरिए विद्रोही गुटों को सीमित स्वायत्तता दी गई। इसके बाद 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात पर गृहयुद्ध को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बशीर गृहयुद्ध पर पूर्ण विराम लगाने में नाकाम रहे।
बशीर का चर्चित कार्यकाल
ओमर अल बशीर का संबंध सुडान की सेना से था। वह सुडानी सेना में एक अफसर थे। वर्ष 1989 में सेना के तख्तापलट के बाद वह सुडान की सत्ता पर काबिज हुए। उनके शासनकाल में दक्षिण सूडान में बड़ा गृहयुद्ध हुआ। उस समय दक्षिण सूडान इस देश का अभिन्न अंग था। वर्ष 2011 में दक्षिण सूडान इससे पृथक हो गया।
इस दौरान बशीर ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर जुल्म ढाया। बशीर पर युद्ध अपराध कराने का आरोप लगा। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। इस दौरान वशीर ने देश में हुए 2010 एव 2015 में चुनाव जीते। हालांकि, 2015 में हुए चुनाव में विपक्ष ने चुनाव का बहिष्कार किया।
अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश
सूडान गणराज्य उत्तर पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है। प्राकृतिक संसाधन के रूप में पेट्रोलियम और कच्चे तेल का यहां अपार भंडार है।
क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा मुल्क है। इसके उत्तर में मिस्र और उत्तर पूर्व में लाल सागर है। इसके पूर्व में इथियोपिया और दक्षिण में युगांडा और केन्या है। पश्चिम में लीबिया राज्य है। दुनिया की सबसे लंबी नील नदी इसी राज्य में बहती है। यह देश को दो हिस्सो में विभक्त करती है।
पीएम नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...
2 साल पहलेआर्द्रभूमि पर CMFRI-ISRO समझौता चर्चा में क्यों: हाल ही में केंद्रीय समुद्री मात्स ...
2 साल पहलेयूनेस्को / गिलर्मो कैनो प्रेस फ्रीडम पुरस्कार चर्चा में: 2019 यूनेस्को / गिलर्म ...
2 साल पहलेलुईस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन की 1,000 वीं रेस जीती मर्सेडीज के ड्राइवर लुइस ह ...
2 साल पहलेडॉ.अंबेडकर की 128वीं जयंती 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 128 ...
2 साल पहले600,000 डॉक्टरों की कमी का सामना कर रहा भारत: अध्ययन भारत में अनुमानित तौर पर छह ल ...
2 साल पहले