Published on: April 16, 2019 12:13 PM
Bookmark
दुनिया के सबसे बड़े विमान ने भरी उड़ान
दुनिया के सबसे बड़े विमान ने कैलिफोर्निया में परीक्षण के लिए पहली बार उड़ान भरी। इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं।
13 अप्रैल को इस बड़े विमान ने अपनी पहली यात्रा मोजावे रेगिस्तान के ऊपर की।
इस विमान का निर्माण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाने और उसे वहां छोड़ने के लिए किया गया है। दरअसल यह रॉकेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा।
मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। इसके मुकाबले उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने में यह विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा।
इसका निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नाम की एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। यह विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से ज्यादा है।
यह विमान 1.3 मिलियन पाउंड तक वजन के साथ उड़ान भर सकता है। इस विमान की अधिकतम ईंधन क्षमता 1.3 मिलियन पाउंड है। इस विमान की खासियत है कि इससे 35 हजार फीट की ऊंचाई पर रॉकेट लॉन्च किए जा सकते हैं।
ई-वॉलेट की तुलना में तेजी से बढ़ रहा यूपीआई UPI प्लेटफ़ॉर्म पर किए गए भुगतान ने ...
2 साल पहले600,000 डॉक्टरों की कमी का सामना कर रहा भारत: अध्ययनभारत में अनुमानित तौर पर छह ला ...
2 साल पहलेअर्थव्यवस्था मार्च 2019 में भारत की वार्षिक थोक मूल्य मुद्रास्फीति - 3.18%. पर् ...
2 साल पहलेपर्यावरण केंद्रीय समुद्री मत्स्यपालन अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) ने इस ...
2 साल पहलेदैनिक समाचार: सूडान में तख्तापलट चर्चा में: सूडान की सेना ने देश के सबसे लंबे ...
2 साल पहलेपीएम नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...
2 साल पहले