Published on: January 12, 2019 1:07 PM
Bookmark
गगनयान परियोजना: इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र स्थापित किया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बेंगलुरु में ''मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र'' स्थापित कर रहा है, जो देश की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को सफल बनाने की अपनी खोज का समर्थन करेगा।
कैबिनेट ने हाल ही में 10 हजार करोड़ की महत्वकांक्षी गगनयान परियोजना को मंजूरी दे दी थी।
अगर यह मिशन कामयाब हुआ तो अंतरिक्ष पर मानव मिशन भेजने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा। इस प्रोजेक्ट में मदद के लिए भारत ने पहले ही रूस और फ्रांस के साथ करार किया है।
सिवन ने कहा कि इसरो की सबसे बड़ी प्राथमिकता गगनयान है, पहली डेडलाइन अनमैंड मिशन के लिए दिसंबर 2020 तय की गई है। दूसरी डेडलाइन अनमैंड मिशन के लिए जुलाई 2021 तय की गई है। पहले मानवीय मिशन के लिए दिसंबर 2021 का समय तय किया गया है।
जीसैट-20, जीसैट-29 सैटेलाइट इस साल होंगे लॉन्च, सितंबर, अक्टूबर तक आने वाले इस सैटलाइट से हाई स्पीड कनेक्टिविटि को बल मिलेगा।
गौरतलब है कि अभी तक दुनिया में सिर्फ तीन देश हैं जिन्होंने अपने प्रयासों से नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा है। इसमें पहली उपलब्धि सोवियत संघ (आज के रूस) के नाम है, जिसने 1957 में दुनिया का पहला कृत्रिम उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़ा था।
इसकी सफलता से उत्साहित सोवियत संघ ने 12 अप्रैल, 1961 को अपने नागरिक यूरी एलेकसेविच गागरिन को वोस्टॉक-1 नामक यान से स्पेस में भेजा था। इसके बाद से रूस वोस्टॉक, वोस्खोड और सोयूज यानों से करीब 74 मानव मिशनों को अंतरिक्ष में भेज चुका है।
इसके बाद बारी आई अमेरिका की, जिसने 5 मई, 1961 को अपने नागरिक एलन बी शेपर्ड को प्रोजेक्ट मरकरी मिशन के तहत स्पेसक्राफ्ट फ्रीडम-7 से अंतरिक्ष में रवाना किया।
इसके बाद से अमेरिकी स्पेस एजेंसी-नासा 200 से ज्यादा मानव मिशन अंतरिक्ष में भेज चुकी है। यह करिश्मा करने वालों की सूची में तीसरा देश चीन है, जिसने 15 अक्टूबर, 2003 को अपने नागरिक यांग लिवेई को शिंझोऊ-5 यान से अंतरिक्ष में भेजा था।
पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजनाओं के तहत 190.46 करोड़ रुपये क ...
2 साल पहलेभागीदारी शिखर सम्मेलन का 25वां संस्करण संपन्न भारत में आर्थिक नीति और विकास ...
2 साल पहलेराष्ट्रीय भारत के इस शहर में 'बाल संरक्षण पर राष्ट्रीय परामर्श' आयोजित किया ...
2 साल पहलेराष्ट्रीय भारत के इस शहर में 'बाल संरक्षण पर राष्ट्रीय परामर्श' आयोजित किया ...
2 साल पहले26वां सेना वायु रक्षा दिवस 10 जनवरी, 2019 को मनाया गयासेना वायु रक्षा कोर ने 10 जनवर ...
2 साल पहलेराष्ट्रीय 10 जनवरी को नई दिल्ली में हुई व्यापार विकास व संवर्धन परिषद की चौथी ...
2 साल पहले