Published on: December 11, 2017 12:20 PM
Bookmark
IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा संभावित कटऑफ 2017 (सम्पूर्ण और अनुभागीय)- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 का आयोजन पूरे देश में फैले विभिन्न केंद्रों में किया गया। इस लेख में हम आपको IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा जो 02 03, 09 और 10 दिसंबर (4-4 शिफ्ट) को आयोजित की गई थी, का अनुभागीय और सम्पूर्ण कट ऑफ़ से अवगत कराएंगे।
परीक्षा का आयोजन कई पालियों में किया गया था और काफी उम्मीदवारों ने पेपर कैसा था सम्बंधित विवरण ऑनलाइन प्रस्तुत किये। हम पिछले वर्ष की कटऑफ, समग्र परीक्षा कठिनाई स्तर, रिक्त पदों की संख्या आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखकर यह लेख तैयार कर रहे हैं। इस लेख के तहत अभ्यर्थी 2017 की परीक्षा का संभावित कटऑफ के बारे में बताएँगे जिसे प्राप्त कर अभ्यर्थी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं और दूसरे दौर की तैयारी हेतु आगे बढ़ सकते हैं।
इससे पहले की हम पेपर की समीक्षा शुरू करें, हम बुनियादी बातों पर एक नज़र डालेंगे। जैसा कि हम सब जानते हैं कि परीक्षा में कुल 3 सेक्शन थे – क्वॉन्टिटेटिव एप्टिट्यूड, रीज़निंग एबिलिटी और अंग्रेजी भाषा। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:
अनुभाग का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 |
रीज़निंग एबिलिटी | 35 | 35 |
कुल | 100 | 100 |
कुल आवंटित समय 1 घंटे था यानि कुल 60 मिनट। इसलिए, गति, सटीकता और योजना निश्चित ही अच्छे अंक प्राप्त करने की दिशा में सबसे ज़रूरी थे।
अगर हम IBPS क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के ओवरऑल कठिनाई स्तर की बात करें तो वो मध्यम से कठिन श्रेणी का था। आइये अब हम IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन की समीक्षा करते हैं।
सेक्शन (अनुभाग) | IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017 संभावित कटऑफ |
अंग्रेजी भाषा | 6 - 9 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 7 - 10 |
रीज़निंग एबिलिटी | 8 - 11 |
सम्पूर्ण | 66 - 71 |
उपर्युक्त विवरण के आधार पर, IBPS क्लर्क परीक्षा 2017 के लिए सम्पूर्ण कटऑफ 66-71 रहने की उम्मीद की जा रही है।
यहाँ हम IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2017: अनुभागीय और सम्पूर्ण संभावित कट ऑफ विषयक अपना लेख समाप्त करते हैं। आशा है आपको पसंद आया होगा।
IBPS क्लर्क भर्ती परीक्षा 2017 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए। हम आपको परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि से अवगत कराते रहेंगे।
व्यक्तिगत फीड्स देखें
किसी भी डिवाइस पर अपने सेव किये हुए लेख, प्रश्न, और टेस्ट्स सिंक करें
दैनिक समाचार और जॉब अलर्टस पायें
अपना प्रगति और प्रदर्शन चलते-चलते देखें!!
प्रश्न 1: 1892 के इंडियन काउंसिल एक्ट भारतीय परिषद अधिनियम ) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार ...
5 महीने पहलेप्रश्न 1: इंडियन पेंगोलिन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/ से कथन सही है/ हैं? 1. यह एक स्तनधा ...
5 महीने पहलेराष्ट्रीय असम सरकार इस मंदिर को देश के सबसे स्वच्छ तीर्थ स्थल के रूप में बनाना चाहती है - कामाख् ...
5 महीने पहलेराष्ट्रीय असम सरकार इस मंदिर को देश के सबसे स्वच्छ तीर्थ स्थल के रूप में बनाना चाहती है - कामाख् ...
5 महीने पहलेकेवल 31% भारतीयों के पास ही अलग से स्वास्थ्य बीमा पालिसी हैं: रिपोर्ट अधिकतर भारतीय व्यक्ति या तो ...
5 महीने पहलेविश्व मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर विश्व मानवाधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को दुनिया भर में म ...
5 महीने पहले