Published on: August 19, 2017 3:50 PM
Bookmark
IBPS RRB अधिकारी स्केल 1 परीक्षा 2017: परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा देश में विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में उम्मीदवारों की भर्ती के लिए प्रत्येक वर्ष एक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यदि आप क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारी स्केल-1 के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अधिकारी स्केल-1 के पद के लिए IBPS RRB के परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम पर आधारित इस लेख को पढ़ें।
IBPS RRB भर्ती परीक्षा का आयोजन, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कई पदों, जैसे- कार्यालय सहायक, अधिकारी स्केल I, II और III के लिए, देश भर में विभिन्न केन्द्रों पर किया जाता है। लेकिन, इस लेख में हम, केवल अधिकारी स्केल-1 के पद के लिए IBPS RRB के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
IBPS RRB परीक्षा में अधिकारी स्केल-1 के पद के लिए आवेदन करने वाले लगभग सभी उम्मीदवारों के मन में परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को लेकर एक भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसीलिए, इस बारे में अपने पाठकों को और अधिक स्पष्टता प्रदान करने के लिए हम यह लेख आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं जिससे कि अधिकारी स्केल-1 के लिए IBPS RRB परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को लेकर आपके सभी संशयों का पूरी तरह से समाधान किया जा सके।
अत: सभी उम्मीदवारों के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे अपनी तैयारी प्रारंभ करने से पहले परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझ लें।
अधिकारी स्केल-1 के लिए IBPS RRB चयन प्रक्रिया एक 3-टीयर प्रकिया है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) में भर्ती के लिए एक प्रारंभिक परीक्षा और एक मुख्य परीक्षा होती है तथा उसके पश्चात एक साक्षात्कार होता है। दोनों प्रश्नपत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
अधिकतर बैंक परीक्षाओं के समान ही, IBPS RRB प्रारंभिक परीक्षा 2017 के लिए परीक्षा पैटर्न ऑब्जेक्टिव(MCQ आधारित) होगा। इसमें 2 सेक्शन होंगे-रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
रीजनिंग एबिलिटी | 40 | 40 |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 |
कुल | 80 | 80 |
IBPS RRB प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण विवरण इस प्रकार है:
अधिकारी स्केल-1 के लिए IBPS RRB प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा के पश्चात, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों की एक मेरिट सूची तैयार की जायेगी।
चयनित उम्मीदवारों को IBPS RRB भर्ती परीक्षा 2017 के अंतिम प्रश्नपत्र के लिए आमंत्रित किया जायेगा। यह प्रश्नपत्र भी ऑब्जेक्टिव (MCQ आधारित) होगा, लेकिन इसमें अधिक सेक्शन और अधिक प्रश्न होंगे। IBPS RRB मुख्य परीक्षा में 5 सेक्शन होंगे:
IBPS RRB मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जायेंगे।
सेक्शन का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
रीजनिंग एबिलिटी | 40 | 50 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 40 | 50 |
जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
इंग्लिश/हिंदी भाषा | 40 | 40 |
कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 20 |
कुल | 200 | 200 |
IBPS RRB मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम से संबंधित सबसे महत्वपूर्ण विवरण इस प्रकार है:
IBPS क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में प्राप्त स्कोर अंतिम दौर में जाने के लिए निर्णायक होगा।
IBPS RRB मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंतिम सीट आवंटन, आपके द्वारा मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जायेगा।
IBPS RRB मुख्य परीक्षा में आपके प्रदर्शन के आधार पर, एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जायेगी। IBPS RRB मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सीटें आवंटित की जायेंगी। यहां हम अधिकारी स्केल-1 के लिए IBPS RRB परीक्षा पैटर्न को समाप्त करते हैं।
IBPS RRB CWE भर्ती परीक्षा में अधिकारी स्केल-1 के पद के लिए, प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए, सेक्शन-वाइज प्रारूप में पाठ्यक्रम इस प्रकार है:
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख IBPS RRB के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के संबंध में आपके सभी प्रश्नों और संदेहों को स्पष्ट करने में सहायक सिद्ध होगा। अब आपको अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। हम आपको IBPS RRB परीक्षा 2017 के संबंध में और अधिक अपडेट प्रदान करते रहेंगे।
IBPS RRB भर्ती परीक्षा 2017 के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़े रहें। अगर अभी भी आपके मन में किसी प्रकार की कोई शंका या कोई प्रश्न है तो कृपया नीचे दिए गए कॉमेंट सेक्शन में उसका ज़िक्र करें और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए OnlineTyari Community पर अपने प्रश्नों को हमसे साझा करें।
<!--ads-->
IAS मुख्य परीक्षा GS पेपर-4 के 10 महत्वपूर्ण टॉपिक्स | शासन प्रबंध में नैतिकता- स ...
3 साल पहलेचम्बा जिले में मणिमहेश यात्रा शुरू हुयी: हिमाचल प्रदेश में, चंम्बा जिले में ...
3 साल पहलेविश्व मानवतावादी दिवस: 19 अगस्त 19 अगस्त को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मानवताव ...
3 साल पहलेआधुनिक सेब का जन्म कजाखस्तान में हुआ: अध्ययन आधुनिक रसदार, कुरकुरे सेब का जन ...
3 साल पहलेIB ACIO परीक्षा पाठ्यक्रम 2017: अनुभागवार विषय विवरण- इंटेलिजेंस ब्यूरो ने IB (गृह ...
3 साल पहलेविशाल सिक्का ने इन्फोसिस के सीईओ और एमडी पद से इस्तीफा दिया: विशाल सिक्का ने ...
3 साल पहले