व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए:
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (65) चौथी बार 6 वर्षों के लिए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। 18 मार्च 2018 को हुए चुनाव में उन्हें 76% से ज्यादा वोट मिले, जो पिछली बार से करीब 13% ज्यादा है। हालांकि, विपक्ष ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।
- पुतिन, जोसेफ स्टालिन के बाद रूस में सबसे ज्यादा सत्ता में रहने वाले नेता बन जाएंगे। स्टालिन 30 साल सत्ता में रहे थे। पुतिन के समक्ष 7 उम्मीदवार मैदान में थे। उनके सबसे बड़े आलोचक रहे अलेक्सी नवाल्नी को कानूनी वजहों से चुनाव लड़ने से रोक दिया गया।
भारत ने कोलंबो में बांग्लादेश को हराकर निधास क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया:
- भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो में खेले गए निधास टी 20 ट्राई सीरीज का फाइनल मैच भारत ने 4 विकेट से जीत लिया है। इस तरह यह भारत की यह बांग्लादेश के खिलाफ 8 मैच में 8वीं जीत रही।
- बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि वाशिंगटन सुन्दर को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया।
रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ ने पहली बार ईरानी कप जीता:
- पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली विदर्भ ने शेष भारत को हराकर ईरानी कप भी जीत लिया है। हालांकि मैच ड्रॉ रहा और पहली पारी के आधार पर विदर्भ ने कप को अपने नाम किया।
- 286 रन की बड़ी पारी खेलने वाले वसीम जाफर मैन आॅफ द मैच रहे। विदर्भ ने अपनी पहली पारी रेकॉर्ड 7 विकेट पर 800 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।
पूर्वा बार्वे ने इजराइल जूनियर 2018 में महिला एकल यू -19 का खिताब जीता:
- गत चैम्पियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पूर्वा बार्वे ने इजराइल जूनियर 2018 के महिला एकल (अंडर-19) फाइनल में रूस की अनास्ताशिया पुस्टिंस्काया (जूनियर विश्व रैंकिंग 18) को हराकर खिताब का बचाव किया।
- इजराइल के रिशॉन लीजिओन में खेले गये टूर्नामेंट में चौथी वरीयता प्राप्त पूर्वा (जूनियर विश्व रैंकिंग 20) ने तीसरी वरीय रूसी खिलाड़ी को 66 मिनट तक मुकाबले में 21-19, 19-21, 21-13 से शिकस्त दी।
रोजर फेडरर को हराकर मार्टिन डेल पोत्रो ने इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता:
- अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने रोजर फेडरर को हराकर इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। पूर्व विश्व चैंपियन डेल पोत्रो ने फेडरर को 6-4, 6-7 (8/10), 7-6 (7/2) से हराया।
- डेल पोत्रो की यह फेडरर के खिलाफ 25 मैचों में केवल सातवीं जीत है। फेडरर ने इस साल लगातार 17 मैच जीते लेकिन अब सत्र का उनका रिकार्ड 17-1 हो गया है।
DOWNLOAD THE PDF
नाओमी ओसाका इंडियन वेल्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी:
- गैर-वरीय जापान की नाओमी ओसाका इंडियन वेल्स का फाइनल जीतने वाले पहले जापानी खिलाड़ी बन गयीं हैं। नाओमी ओसाका ने फाइनल में रूस की डारिया कसातकिना को 6-3, 6-2 से हराया।
- सेमीफइनल में ओसाका ने वर्ल्ड नंबर-1 सिमोना हालेप को हराकर उलटफेर किया था।
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय अभ्यास गल्फ स्टार-1 शुरू हुआ:
- भारतीय नौसेना के दो प्रमुख जहाज संयुक्त अरब अमीरात-भारत पहले द्विपक्षीय अभ्यास 'गल्फ स्टार-1' में भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास 17 से 22 मार्च 2018 तक अबू धाबी के तट पर आयोजित किया जा रहा है।
- आईएनएस गोमती (गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट) और आईएनएस कोलकाता (गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉययर) इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास व्यापक सामरिक भागीदारी का हिस्सा है और भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा।
- आईएनएस गोमती और कोलकाता 17 मार्च 2018 को अबू धाबी में पोर्ट जायद में पहुंचे थे।
पृथ्वी के निचले आवरण (लोअर मेंटल) में जल मौजूद हो सकता है: अध्ययन
- पृथ्वी के आंतरिक हिस्से के निचले आवरण अर्थात लोअर मेंटल में अत्यधिक गहराई पर (करीब 640 किलोमीटर और संभवतः इससे परे)उम्मीद से कहीं अधिक पानी हो सकता है, यह बात दुनिया भर के हीरों पर किये गए एक अध्ययन में सामने आयी है।
- महासागरों को 11 किलोमीटर की अधिकतम गहराई तक मापा गया है, लेकिन महासागरों के नीचे भी पानी का अस्तित्व माना जाता है। वर्तमान खोज इस बात पर ध्यान दे रहा है कि पानी अधिकतम कितनी गहराई तक पहुँचा है।
- जर्नल साइंस में प्रकाशित इस अध्ययन ने, अफ्रीका और चीन के स्थानों से लाये गए हीरों के नमूनों में क्रिस्टलाइज्ड पानी के अणु देखे गए। क्रिस्टलीय पानी के छोटे निशान, जोकि लंबाई में कुछ माइक्रोन ही होते हैं, बर्फ के मॉलिक्यूलर सिग्नेचर को दर्शाते हैं। इसकी संरचना और रासायनिक अध्ययन ने वैज्ञानिकों को उस दबाव और तापमान का निर्धारण करने में मदद की जिस पर हीरे का गठन होता है।
- इसने यूएस के ऊर्जा विभाग के लॉरेन्स बर्कले राष्ट्रीय प्रयोगशाला (बर्कले लैब) के वैज्ञानिकों को इनके गठन की गहराई का अनुमान लगाने में मदद दी।
पैक किए गए पेयजल की 10 में से 9 बोतलों में मइक्रोप्लास्टिक्स पाए जाते हैं: अध्ययन
- बोतल बंद पेयजल में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण और मनुष्य के लिए अन्य हानिकारण तत्व मौजूद रहते हैं। अमेरिका की एक गैर लाभकारी संस्था ओर्ब मीडिया की रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है। रिपोर्ट के अनुसार इन बोतलों में पॉलीप्रोपिलीन, नायलॉन और पॉलीथिलीन टेरेफ्थेलेट जैसे तत्व मौजूद रहते हैं।
- शोध में बताया गया कि जो व्यक्ति एक दिन में एक लीटर बोतल बंद पानी पीता है वह प्रतिवर्ष प्लास्टिक के दस हजार तक सूक्ष्म कण ग्रहण करता है। शोध के दौरान 93 फीसदी नमूनों में प्लास्टिक पाई गई। बाजार में 147 अरब डॉलर प्रति वर्ष के व्यापार के साथ यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेय उत्पाद उद्योग है।
- हालांकि शोधकर्ता मानव शरीर पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों के बारे में सुनिश्चित नहीं हैं। पांच महाद्वीपों में भारत, ब्राजील, चीन, इंडोनेशिया, केन्या, लेबनान, मेक्सिको, थाईलैंड और अमेरिका से 19 स्थानों से नमूने एकत्र किए गए।
- बोतल बंद पानी में प्लास्टिक के अदृश्य कणों को देखने के लिए शोध दल ने विशेष डाई और नीली रोशनी का उपयोग किया। शोध में 100 माइक्रोंस और 6.5 माइक्रोंस के आकार के दूषित कणों की पहचान हुई।
वैज्ञानिकों ने 3डी प्रिंटेड स्टेथोस्कोप विकसित किया:
- दुनिया के दूरदराज के इलाकों में चिकित्सक अब एक क्लिनिकली मान्य स्टेथोस्कोप को पुनर्नवीनीकृत प्लास्टिक (रीसाइकल्ड प्लास्टिक) के साथ 3-डी प्रिंट कर सकते हैं। एक स्टेथोस्कोप 3D-प्रिंट करने का विचार एक खिलौना स्टेथोस्कोप के साथ खेलते समय उत्पन्न हुआ था।
- स्टेथोस्कोप, जिसे 'ग्लिया मॉडल' कहा जाता है, को फ्री ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके बनाया गया है। इसकी लागत काफी कम है और यह दूसरों को आसानी से कोड का उपयोग करने की अनुमति देता है।
- ग्लिया टेम्प्लेट के साथ, स्टेथोस्कोप को तीन घंटे से भी कम समय में बनाया जा सकता है और इसका उत्पादन करने के लिए 3 अमरीकी डॉलर से कम लागत आती है। इस अध्ययन के परिणाम, पत्रिका प्लस वन में प्रकाशित हुए।
DOWNLOAD THE PDF