इंग्लिश लैंग्वेज डे: 23 अप्रैल
- यूएन इंग्लिश लैंग्वेज डे (आंग्लभाषा दिवस) प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है। यह तिथि पारंपरिक रूप से विलियम शेक्सपियर की पुण्यतिथि और जन्मदिवस दोनों के रूप में मनाई जाती है।
- यह दिन डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक इन्फॉर्मेशन द्वारा की गयी वर्ष 2010 की एक पहल का परिणाम है। इसके परिणामस्वरूप, संगठन की छह आधिकारिक भाषाओं में से प्रत्येक के लिए एक भाषा दिवस स्थापित किया गया है।
- संयुक्त राष्ट्र के भाषा दिवसों का उद्देश्य बहुभाषी और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाने के साथ-साथ पूरे संगठन में सभी छह आधिकारिक भाषाओं के बराबर उपयोग को बढ़ावा देना है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रयुक्त अन्य 5 आधिकारिक भाषाएँ: अरेबिक, चाइनीज, स्पेनिश, फ्रेंच और रसियन हैं।
इंडियन ओसन नैवल सिंपोजियम (आईओएनएस) का छठा संस्करण आयोजित:
- इंडियन ओसन नैवल सिंपोजियम (आईओएनएस) के छठे संस्करण एवं कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स की मेजबानी ईरान द्वारा तेहरान में 23 से 25 अप्रैल, 2018 तक की जा रही है। नौसेना प्रमुख इस समारोह के लिए एक चार सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
- आईओएनएस की संकल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में की गई थी। इस फोरम का उद्वेश्य हिन्द महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच क्षेत्रीय रूप से महत्वपूर्ण सामुद्रिक मुद्वों, जिससे भविष्य के लिए एक समान समझदारी विकसित हो सके, पर चर्चा के लिए एक खुले एवं समावेशी फोरम उपलब्ध कराने के जरिये आपसी सहयोग को मजबूत बनाना था।
- आईओएनएस का उद्घाटन संस्करण फरवरी, 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें भारतीय नौसेना ने दो वर्षों तक अध्यक्षता की।
DOWNLOAD THE PDF
फ्रांस की नेशनल असेंबली ने विवादास्पद आव्रजन कानून पारित किया:
- फ्रांसीसी नेशनल असेंबली ने एक नया और सख्त इमिग्रेशन (आव्रजन) कानून पारित किया है जो शरण देने के नियमों को और अधिक कठिन बनाता है।
- बिल में शरण आवेदन (असाइलम एप्लीकेशन) की समयसीमा को कम किया गया है। अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिए जाने का समय दोगुना कर दिया गया है, और अवैध रूप से फ्रांस में प्रवेश करने पर एक साल की जेल की सजा देने के फैसला किया गया है।
- फ्रांस की नेशनल असेंबली के विवादास्पद आव्रजन कानून पारित करने से राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की पार्टी अभूतपूर्व तरीके से दो हिस्सों में बट गई है। इस पर 61 घंटों तक बहस चली, जिसके बाद इसे पारित किया गया। इसके पक्ष में 228 और खिलाफ 139 मत डले जबकि 24 अनुपस्थित रहें। मैक्रों की ‘रिपब्लिक ऑन द मूव’ (एलआरईएम) पार्टी के भारी समर्थन के दम पर यह पारित हुआ।
कंजर्वेटिव पार्टी के मारियो अब्डो बेनिटेज पराग्वे के नए राष्ट्रपति निर्वाचित:
- पराग्वे में हुए राष्ट्रपति चुनाव में कोलोराडो कंजर्वेटिव के प्रतिनिधि मारियो अब्डो बेनिटेज ने जीत दर्ज की है। देश के दिवंगत तानाशाह के सहयोगी के बेटे और अमेरिका में शिक्षा-दीक्षा ग्रहण करने वाले बेनिटेज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एफ्रेन एलेग्रे को करारी शिकस्त दी।
- 98.11 फीसदी मतगणना होने के बाद बेनिटेज को जहां 46.49 प्रतिशत मत हासिल हुये वहीं एलेग्रे को 42.72 प्रतिशत मत मिले।
29वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है:
- जनता के बीच यातायात जागरूकता पैदा करने के लिए, मोटर वाहन विभाग 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह को आयोजित करेगा।
- इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें साइकिल व स्कूटी रैली, पैदल मार्च, कैंडल मार्च, कार्यशाला व संगोष्ठी एवं कठपुतली नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
- वर्ष 2018 के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम "सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा" है।
राहिल गंगजी ने पैनासोनिक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप ख़िताब जीता:
- भारत के राहिल गंगजी ने तीन अंडर 68 का कार्ड खेलते हुए पैनासोनिक ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। गंगजी ने 14 साल बाद खिताबी जीत हासिल की है।
- गंगजी ने 22 अप्रैल 2018 को पैनासोनिक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में चौथे और अंतिम राउंड में तीन अंडर 68 का कार्ड खेला और कोरिया के ह्यूंगसुंग किम और जुंगगोन ह्वांग पर एक शॉट से जीत हासिल की।
- गंगजी ने एशियन टूर में अपना आखिरी खिताब 2004 में चीन में जीता था। गंगजी ने अंतिम होल में बर्डी मारकर चौथे दिन कुल 14-अंडर 270 का स्कोर कर खिताब अपने नाम किया।
डीईआरसी ने उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए फोरम और लोकपाल के गठन के निर्देश दिए:
- डीईआरसी (दिल्ली इलेक्ट्रिक रेगुलेटरी कमिशन) ने उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए फोरम और लोकपाल के गठन के निर्देश दिए हैं। हर फोरम में 3 सदस्य होंगे। इनमें एक चेयरमैन होगा, जिसे डीईआरसी मनोनीत करेगी।
- फोरम को शिकायतकर्ता की शिकायत के अनुरूप फैसले लेने का अधिकार होगा। इसके लिए कोई फीस नहीं होगी। इसके अलावा, एक लोकपाल बनाने का आदेश भी दिया गया है। कमिशन जरूरत पड़ने पर एक से अधिक लोकपाल भी नियुक्त कर सकती है। लोकपाल की कार्य अवधि 3 साल की होगी।
नया उपकरण ऑनलाइन चैट रूम में संभावित चाइल्ड रेपिस्ट को खोज सकता है:
- वैज्ञानिकों ने एक एल्गोरिदम विकसित किया है जो ऑनलाइन चैट रूम में संभावित यौन अपराधियों की पहचान करने में मदद कर सकता है, खासतौर पर वे जो बच्चों के साथ आमने-सामने (फेस टु फेस) बैठकों का आयोजन कर सकते हैं।
- यूएस में पर्ड्यू पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में शोधकर्ताओं द्वारा विकसित चैट एनालिसिस ट्राइज टूल (सीएटीटी), अधिकारियों को उकसावे की मात्रा की जांच और एक संदिग्ध द्वारा शब्द उपयोग और वार्तालाप पैटर्न की जांच करने के लिए एल्गोरिदम का उपयोग करने में मदद करता है।
- सीएटीटी एल्गोरिदम केवल वार्तालाप कारकों की जांच करते हैं और इस समय ये किसी भी संदिग्ध या पीड़ित के लिंग को ध्यान में नहीं रखते हैं।
DOWNLOAD THE PDF
प्रसिद्ध तेलुगू कवि-संगीतकार बलान्त्रापू रजनीकांत राव का 98 वर्ष की आयु में निधन:
- तेलुगू भाषा के प्रसिद्ध कवि, संगीतकार और कलाकार बलान्त्रापू रजनीकांत राव का विजयवाड़ा में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।
- राव, जिन्होंने ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) में कई दशकों तक काम किया और इसकी विजयवाड़ा डिवीजन के निदेशक के रूप में नेतृत्व किया, उन्हें 'आकाशवाणी' की सिग्नेचर ट्यून बनाने का श्रेय दिया जाता है।
- उन्होंने 15 अगस्त, 1947 की मध्यरात्रि में स्वतंत्र भारत में प्रसारित होने वाले पहले तेलुगू गीत को लिखा और रचित किया था।
जर्मन सोशल डेमोक्रेट्स ने पहली महिला नेता का चुनाव किया:
- जर्मनी की सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी ने 22 अप्रैल 2018 को एंड्रिया नालेस को पार्टी की पहली महिला नेता के रूप में चुना। यह घटना पार्टी के 155 वर्षों के इतिहास में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। एंड्रिया नालेस पूर्व में श्रम मंत्री रह चुकी हैं।
- 23 मई 1863 को जर्मनी की सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी की स्थापना हुई थी।