हरियाणा के राज्यपाल सोलंकी को मिला हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अनुपस्थिति में राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
- आचार्य देवव्रत 18 जुलाई से करीब 15 दिन के लिए अमेरिका के निजी दौरे पर रहेंगे और अमेरिका में आर्य प्रतिनिधि सभा के महासम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
सोलंकी के बारे में
- पूर्व प्रोफेसर सोलंकी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं।
- इन्हे 2014 में हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
कोंकण में ब्रेक वाटर बंदरगाह के निर्माण के लिए प्रस्ताव
- केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार महाराष्ट्र के काेंकण में निवती-मेधा तरंग-रोध (ब्रेकवाटर) बंदरगाह बनाने पर विचार कर रही है। यह ब्रेक वाटर बंदरगाह वाणिज्य मंत्रालय की ‘12 चैंपियन सेक्टर पहल’ के तहत बनेगा।
ब्रेक वाटर बंदरगाह का निर्माण क्यों है जरूरी ?
- दरअसल, ब्रेकवाटर बंदरगाह के अभाव में कोंकण क्षेत्र के मछुआरों की वित्तीय स्थिति बिगड़ती जा रही है, क्योंकि वे पूरी तरह से समुद्री हालात की अनिश्चितताओं पर निर्भर हैं।
- ब्रेक वाटर बंदरगाह के बनने से मछुआरों को प्रतिकूल समुद्री हालात में भी मछली पकड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही इस बंदरगाह पर क्रूज जहाजों के आने की अनुमति देने से पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।
- उद्देश्य : कोंकण में अन्य पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा स्थानीय लोगो का जीवन स्तर बेहतर बनाना है।
आईएनएस तरंगिनी ‘टॉल शिप रेसेस-2018’ में शामिल होने के लिए सुंदरलैंड पहुंचा
- आईएनएस तरंगिनी जहाज अपनी लोकायन-18 समुद्री यात्रा के दौरान सातवें बंदरगाह ब्रिटेन के सुंदरलैंड पहुंचा, जहां यह प्रतिष्ठित ‘टॉल शिप रेसेस-2018’ में शामिल होगा।
आईएनएस तरंगिनी के बारे में
- यह जहाज भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसैनिक कमान के तहत कोच्चि आधारित पहले प्रशिक्षण दल का हिस्सा है।
- जहाज का यह तरंगिनी नाम हिन्दी शब्द तरंग से जुड़ा है, जिसका मतलब लहर होता है, इस तरह तरंगिनी का मतलब वह जो लहरों की सवारी करे।
- आईएनएस तरंगिनी भारतीय नौसेना का वह पहला जहाजहै, जो वर्ष 2003-04 में पूरी दुनिया का भ्रमण कर चुका है और यह 2007, 2011 और 2015 में दुनिया भर में आयोजित टॉल शिप रेसेस में शामिल हो चुका है।
- अपनी 21 साल की सेवा में आईएनएस तरंगिनी लोकायन-18 के साथ एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है।
- लोकायन संस्कृत शब्द ‘लोक्या’ मतलब पूरी दुनिया और ‘यान’ मतलब यात्रा शब्द से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ दुनिया की यात्रा करना है।
यह भी जानें
- तीन मस्तूलों वाला आईएनएस तरंगिनी को 1997 में भारतीय नौसेना के लिए जहाज चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए बनाया गया था।
- इसका निर्माण ब्रिटेन के नेवल आर्किटेक्ट कोलिन मुडी की डिजाइन के आधार पर गोवा में किया गया था।
- आईएनएस तरंगिनी की ‘लोकायन-18’ की शुरूआत 10 अप्रैल, 2018 को कोच्चि से हुई थी, जिसे 20 हजार नॉटिकल मील की दूरी तय करनी है।
- यह समुद्री यात्रा सात महीने चलेगी और तरंगिनी 13 देशों के 15 बंदरगाहों पर भारतीय झंडा फहराने का सम्मान पाएगा।
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 लॉन्च
- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 (एसएसजी 2018) लॉन्च किया है।
- एक स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी सभी जिलों में सर्वेक्षण आयोजित करेगी और परिणाम मात्रात्मक और गुणात्मक स्वच्छता (स्वच्छता) मानकों के आधार पर सभी जिलों और राज्यों को रैंकिंग प्रदान की जायेगी।
- शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों और जिलों को 2 अक्टूबर 2018 को सम्मानित किया जाएगा।
उद्देश्य
- एसएसजी (स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण) 2018 का उद्देश्य प्रमुख मात्रात्मक और गुणात्मक एसबीएम-जी पैरामीटर पर प्राप्त उनके प्रदर्शन के आधार पर राज्यों और जिलों की रैंकिंग करना है।
- इसके तहत देश के तमाम शहरो और राज्यों को स्वच्छता के पैमाने पर आँका जाएगा और उनकी रैंकिंग की जाएगी।
- जिले में चुनिंदा ग्राम पंचायतों और लोगो से उनकी राय ली जाएगी।
चयन के मानक पर डालें एक नजर
- शौचालय की स्थिति
- शौचालय का उपयोग
- शौचालय की स्वच्छता
- कचरे की स्थिति
- ठहरे हुए पानी की स्थिति
27-28 जुलाई को होने वाला चंद्र ग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
- पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने 13 जुलाई को बताया कि इस महीने में 27 और 28 जुलाई को होने वाला चंद्र ग्रहण इस सदी का सबसे बड़ा (ज्यादा देर तक होने वाला) चंद्र ग्रहण होगा।
- 27 और 28 जुलाई के बीच पड़ने वाला यह ग्रहण 1 घंटे 43 मिनट तक रहेगा, जो (सन 2001 से सन 2100) तक का सबसे लंबा ग्रहण होगा।
- इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार (रात्रि 11.54) से हो जाएगी।
- इसके बाद 3.49 मिनट पर चांद धरती की छाया से पूरी तरह बाहर आ जाएगा।
- इससे पहले हाल-फिलहाल में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण साल 200 में 16 जुलाई को हुआ था। तब इसकी अवधि 1 घंटे 46 मिनट की थी। इसके बाद एक और लंबा चंद्र ग्रहण साल 2011 में हुआ था, यह ग्रहण 1 घंटे 40 मिनट का था।
अमरीकी प्रतिबंध के बावजूद रूस के साथ एस-400 ट्रम्फ मिसाइल सौदे पर बातचीत जारी रहेगी
- रक्षामंत्री निर्मला सीतारामण ने कहा है कि रूस के साथ एस-400 ट्रम्फ (S-400 Triumf) वायु रक्षा मिसाइल सौदे पर बातचीत अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद जारी रहेगी।
- सीतारामन ने 13 जुलाई को नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में रूस पर सैन्य साजोसामान के लिए ट्रम्प प्रशासन के प्रतिबंध कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अमरीका का अपना कानून है न कि संयुक्त राष्ट्र का।
- उन्होंने कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर अमरीका से अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है और रूस के साथ भारत के रक्षा संबंध दशकों पुराने हैं और सरकार ने हाल में भारत आए अमरीकी सांसदों के प्रतिनिधि मंडल को इस बारे में स्पष्ट कर दिया है।
- उन्होंने बताया कि रूस के साथ एस-400 मिसाइल सौदे पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है।
रेलवे ने अपनी पहली समेकित ब्रिज प्रबंधन प्रणाली लॉन्च की
- भारतीय रेलवे ने अपनी पहली समेकित ब्रिज प्रबंधन प्रणाली (IR-BMS, Indian Railways-Bridge Management System) की शुरुआत की, जो एक लाख पचास हजार रेलवे पुलों से संबंधित आंकड़ों का संग्रह करने के लिए एक वेब-सक्षम आईटी एप्लीकेशन है।
उद्देश्य
- आईआर-बीएमएस का उद्देश्य अपने पुलों के बारे में विभिन्न गतिविधियों से संबंधित जानकारी का सार्थक आकलन, विश्लेषण और प्रसार करना है।
- भारतीय रेलवे-ब्रिज प्रबंधन प्रणाली (IR-BMS) यह वेब-आधारित प्लेटफार्म है जो ब्रिज मास्टर डेटा, डेटा का काम, निरीक्षण और पुलों और अन्य आवश्यकताओं के निरीक्षण और रखरखाव के बारे में जानकारी दिखाएगा।
- इसे रेलवे ट्रैक पर एक ब्रिज के गिरने के कुछ दिन बाद केंद्रीय रेल मंत्री पियुष गोयल द्वारा लॉन्च किया था।
- इस एप्लीकेशन के माध्यम से पुलों की क्षमता और कार्य से जुड़े विभिन्न आंकड़े तथा रखरखाव संबंधी सूचना तथा अन्य जरूरी बातें भी प्रदर्शित की जाएंगी।
- आपको बता दें, हाल ही में रेल मंत्री पीयुष गोयल ने रेलवे स्टेशनों की सौंदर्यकरण प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किए है।
मध्य प्रदेश सरकार ने लड़कियों को जिला ब्रांड राजदूत नियुक्त किया है
- राज्य के लोगों को बालिका के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए, लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए, मध्य प्रदेश सरकार ने अनूठा विचार पेश किया है जो 'बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ' नारे को आगे बढ़ाने में मददगार होगा।
- इसके तहत राज्य सरकार लड़कियों को जिला ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त करेगी।
'बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ' क्या है ?
- यह भारत सरकार का एक निजी अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की दक्षता में सुधार करना है। यह योजना 100 करोड़ रुपये की शुरुआती वित्त पोषण के साथ शुरू की गई थी।
- इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को लॉन्च किया गया था।
मोहम्मद कैफ ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से की संन्यास की घोषणा
- मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार खेले जाने के लगभग 12 साल बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी रूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की है।
- 37 वर्षीय कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 एक दिवसीय मैच खेले है।
- कैफ को हमेशा बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में से एक माना गया है। उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी जीतने वाले कैफ ने आखिरी प्रथम श्रेणी मैच छत्तीसगढ के लिए खेला था।कैफ क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में करियर की दूसरी पारी शुरू कर चुके हैं।