Published on: August 25, 2016 8:04 AM
Bookmark
केंद्रीय कैबिनेट ने सेरोगेसी बिल 2016 को मंजूरी दी:
केंद्रीय कैबिनेट ने 24 अगस्त 2016 को सेरोगेसी (किराए की कोख) बिल 2016 को मंजूरी दे दी है। इस बिल में सेरोगेट मदर और बच्चे के अधिकारों को ध्यान में रखा गया है। साथ ही कानून को ज्यादा सख्त बनाने की कोशिश की गई है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि कमर्शियल सेरोगेसी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। सिर्फ उन कपल्स को ही सेरोगेसी की अनुमति मिलेगी जो जिन्हें वाकई संतान पैदा करने में समस्या होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कानून बनाने की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्यों कि देश सेरोगेसी हब बनता जा रहा है।
सरोगेसी क्या है?
सरोगेसी एक महिला और एक दंपति के बीच का एक एग्रीमेंट है, जो अपना खुद का बच्चा चाहता है। सामान्य शब्दों में सरोगेसी का मतलब है कि बच्चे के जन्म तक एक महिला की ‘किराए की कोख। आमतौर पर सरोगेसी की मदद तब ली जाती है जब किसी दंपति को बच्चे को जन्म देने में कठिनाई आ रही हो। बार-बार गर्भपात हो रहा हो या फिर बार-बार आईवीएफ तकनीक फेल हो रही है। जो महिला किसी और दंपति के बच्चे को अपनी कोख से जन्म देने को तैयार हो जाती है उसे ‘सरोगेट मदर’ कहा जाता है।
भारत में सेरोगेसी की प्रसिद्धि का कारण:
भारत में किराए की कोख लेने का खर्चा यानी सरोगेसी का खर्चा अन्य देशों से कई गुना कम है और साथ भारत में ऐसी बहुत सी महिलाएं उपलब्ध है जो सरोगेट मदर बनने को आसानी से तैयार हो जाती हैं।
सरोगेट मदर बनने की प्रक्रिया:
सरोगेट मदर वही महिला बन सकती है जिसमें गर्भ ग्रहण करने और डिलीवरी करने की क्षमता हो जिसके एवज में महिला को मुआवजा मिले। उसे आईवीएफ इन विटरो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक के जरिए गर्भवती किया जाता है जिसमें या तो इच्छुक मां के एग्स या फिर एग डोनर से लिए हुए एग और इच्छुक पिता के स्पर्म या स्पर्म डोनर से स्पर्म लिए जाते हैं।
सरोगेट मदर की उम्र 21 से 35 उम्र के बीच होनी आवश्यक है। ऐसी महिला जिसे पहले गर्भावस्था के दौरान कोई कॉम्पलीकेशंस न आए हो, बच्चे को जन्म देने की क्षमता हो, महिला कभी अपराधिक मामलों में न रही हो, स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या न हो,पहले कभी सरोगेट मदर न रही हो। शराब, ड्रग और धूम्रपान का सेवन न करती हो। मानसिक स्वास्थ्य सही हो।
वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2016 में भारत विश्व में 7 वें स्थान पर: 23 अगस्त 2016 को न्यू वर ...
6 साल पहलेआंध्र प्रदेश पुलिस ने डीएनए सूचकांक प्रणाली की शुरूआत की: अपराध नियंत्रण, आ ...
6 साल पहलेभारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के स ...
6 साल पहलेओडिशा कैबिनेट ने स्टार्टअप पॉलिसी 2016 को मंजूरी दी: ओडिशा राज्य मंत्रिमंडल न ...
6 साल पहलेVocab Express (शब्दावली एक्सप्रेस)-67 प्रिय उम्मीदवारों, पिछले लेख में, आपके लिए हमने SBI ...
6 साल पहलेराष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2016 की घोषणा: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2016 की घोषणा कर ...
6 साल पहले