Published on: June 26, 2019 12:55 PM
Bookmark
मंगल ग्रह पर अब तक के सबसे विशाल मीथेन भंडार की खोज
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' के क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर अब तक के सबसे विशाल मीथेन भंडार का पता लगाया है।
हालांकि नासा के मार्स एक्सप्लोरेशन के कार्यक्रम के दौरान क्यूरोसिटी टीम द्वारा कई बार मीथेन का पता लगाया गया है, परन्तु इस बार काफी विशाल मीथेन भंडार का पता चला है।
यह भंडार 21 पार्ट्स पर बिलियन यूनिट्स बाय वॉल्यूम (ppbv) है। 1 ppbv का अर्थ है यदि हम मंगल ग्रह पर वायु के एक वॉल्यूम को लेते हैं तो इसमें 1 अरबवां हिस्सा मीथेन होगा।
क्यों अहम है ये
मीथेन के इतने बड़े भंडार का पता लगना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पृथ्वी पर मीथेन का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत सूक्ष्म जीव हैं। इस खोज से वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बाहर जीवन की सम्भावना को खोजने में सहायता मिलेगी।
क्यूरोसिटी रोवर क्या है?
यह नासा के मार्स साइंस लेबोरेटरी मिशन का हिस्सा है। क्यूरोसिटी रोवर एक कार के बराबर का रोवर है, इसे मंगल ग्रह के एक क्रेटर “गेल” के अन्वेषण के लिए बनाया गया है।
इसे 26 नवम्बर, 2011 को लांच किया गया था। यह अगस्त, 2012 में गेल क्रेटर के अन्दर एओलिस पालुस में लैंड हुआ था।
इस रोवर का जीवनकाल हालांकि एक मंगल वर्ष (687 दिन) था, परन्तु अब इसे अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया गया है। यह आज (25 जून, 2019) को भी कार्यशील है।
अनुपम खेर की आत्मकथा 'Lessons Life Taught Me Unknowingly' बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की आत्मकथा “Le ...
2 साल पहलेभारत में जयपुर फुट कोरिया का लांच भारत में दक्षिण कोरिया के एम्बेसडर बोंग-क ...
2 साल पहलेRBI डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य का इस्तीफ़ाभारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सबसे युवा ड ...
2 साल पहलेदिन विशेष नशीले पदार्थ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय ...
2 साल पहलेओडिशा में बाढ़ को लेकर एटलस जारी ओडिशा में हाल ही में बाढ़ के खतरे की जानकारी ...
2 साल पहलेFATF की सदस्यता पाने वाला सऊदी अरब बना पहला अरब देश सऊदी अरब, फाइनेंशियल एक्शन ट ...
2 साल पहले