Published on: December 12, 2018 2:10 PM
Bookmark
राज्य विधानसभा चुनाव 2018 परिणाम
पांच राज्यों के विधान सभा के लिए नवम्बर 2018 में कराये गए चुनावों के नतीजे दिसम्बर 11, 2018 को घोषित कर दिए गए हैं। यह परिणाम भारतीय चुनाव आयोग द्वारा वोटों की गिनती के पश्चात किये गए।
परिणाम पर एक नज़र
मध्यप्रदेश में कांटे के मुकाबले में कांग्रेस और भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस 114 सीटों के साथ पहले नंबर पर और 109 सीटों के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर है। वहीं, बसपा को 2, सपा को 1 और 4 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। 230 विधानसभा सीटों वाली राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है।
राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परिपाटी बरकरार रही।अंतत: वहां कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिल गई। कुल 199 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देते हुए 99 सीटों का आंकड़ा छू लिया। वहीं, सूबे में भाजपा को 73 सीटें ही मिल सकीं।
छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों के साथ जीत का विजय पताका फहराया और वही भाजपा को मात्रा 15 सीटें ही मिली। इसी के साथ कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत ने 15 साल से चल रहे रमन सिंह के शासन का अंत कर दिया है।
तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की अनुयायी में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने राज्य की 119 में से 88 सीटों पर कब्जा कर सूबे में कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस चुनाव में कांग्रेस-तेलुगू देशम पार्टी गठबंधन को महज 22 सीटें मिली, जबकि भाजपा को एक ही सीट मिल पाई।
विद्रोही से नेता बने जोरामथांगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने राज्य की 40 में से 26 सीटों पर जीत दर्ज की, तो वही कांग्रेस को जनता ने बुरी तरह नकार दिया और उसे मात्र 5 सीटों पर जीत नसीब हुई।
विश्लेषण
इस बार के विधान सभा चुनाव को 2019 में होने वाले लोक सभा के चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा हैं। और वोटों की गिनती के बाद ये स्पष्ट हो गया हैं कि भारतीय जनता पार्टी की हिंदी बोलने वाले क्षेत्र में हार केंद्र में सत्ता पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका हैं।
जनता ने सीधे तौर पर भारत की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को जनाधार दिया हैं और यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक टॉनिक से कम नहीं हैं क्योंकि अब तक अटकले थी की इस विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।
शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर नियुक्त केंद्र सरकार ने भूतप ...
4 साल पहलेVocab Express (शब्दावली एक्सप्रेस)- 614 प्रिय उम्मीदवार, आपकी शब्दावली को बढ़ाने ...
4 साल पहलेराष्ट्रीय स्वदेश में विकसित यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेदने म ...
4 साल पहलेराष्ट्रीय स्वदेश में विकसित यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेदने म ...
4 साल पहलेअब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण स्वदेश में विकसित अग्नि-5 म ...
4 साल पहलेकेंद्र ने तीन देशों से अल्पसंख्यकों के लिए नियमों में संशोधन किया केंद्र सर ...
4 साल पहले