Published on: April 18, 2019 3:50 PM
Bookmark
विश्व धरोहर दिवस 2019
विश्व के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों को विरासतों के रूप में संरक्षित रखने के लिए यूनेस्को द्वारा हर साल 18 अप्रैल को 'वर्ल्ड हेरिटेज डे' मनाया जाता है।
इस दिन की शुरुआत 1982 में हुई थी। हालांकि यूनेस्को ने इसे साल 1983 में मान्यता दी थी।
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भारत के 37 स्थल शामिल हैं। इनमें लाल किला, ताजमहल, हंपी, जयपुर का जंतर-मंतर, अजंता-ऐलोरो की गुफाएं जैसी प्राचीन और महत्वपूर्ण जगहें शामिल हैं।
विश्व धरोहर क्या है?
विश्व धरोहर या विरासत सांस्कृतिक महत्व और प्राकृतिक महत्व के स्थल होते हैं। यह वह स्थल होते हैं जो ऐतिहासिक और पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होते हैं।
इनका अंतरराष्ट्रीय महत्व होता और इन्हें बचाए रखने के लिए खास कदम उठाए जाने की जरूरत होती है।
ऐसे स्थलों को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को विश्व धरोहर की मान्यता प्रदान करती है।
कोई भी स्थल जिसे यूनेस्को समझता है कि यह मानवता के लिए जरूरी है। वहां का सांस्कृतिक और भौतिक महत्व है, उसे विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी जाती है।
शुरुआत
संरक्षित स्थलों पर जागरूकता के लिए सांस्कृतिक-ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों की रक्षा के लिए 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाने की शुरुआत हुई।
ट्यूनीशिया में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ माउंटेन्स एेंड साइट द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में 18 अप्रैल,1982 को विश्व धरोहर दिवस मनाने का सुझाव दिया गया, जिसे कार्यकारी समिति द्वारा मान लिया गया। नवंबर,1983 में यूनेस्को के सम्मेलन के 22वें सत्र में हर साल 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे मनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
अप्रैल-जून तिमाही में मिलेगा 8% का ब्याज केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2019-2020 क ...
8 महीने पहलेदूसरा मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2019 चंडीगढ़ में ...
8 महीने पहलेआईएन- वीपीएन बीआईएलएटी ईएक्स का दूसरा संस्करण भारत और वियतनाम के बीच बढ़ते ...
8 महीने पहलेVocab Express (शब्दावली एक्सप्रेस)- 703 प्रिय उम्मीदवार, आपकी शब्दावली को बढ़ाने ...
8 महीने पहलेरक्षा भारत की स्वदेशी रूप से विकसित लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल - निर् ...
8 महीने पहलेरक्षा भारत की स्वदेशी रूप से विकसित लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल - निर् ...
8 महीने पहले