Published on: January 19, 2019 5:27 PM
Bookmark
वियतनाम के हा लोंग शहर में सातवें आसियान-भारत पर्यटन मंत्रियों की हुई बैठक
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस वियतनाम के हा लोंग शहर में आसियान देशों तथा भारत के पर्यटन मंत्रियों की सातवीं बैठक में शामिल हुए।
के.जे. अल्फोंस ने वियतनाम के संस्कृति, खेल तथा पर्यटन मंत्री एनगुयेन एनगोक थियेन के साथ पर्यटन मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता की।
बैठक की महत्वपूर्ण बातें
पर्यटन मंत्रियों ने 2018 में आसियान तथा भारत के पर्यटन प्रदर्शन पर विचार किया। 2018 में आसियान तथा भारत में 139.5 मिलियन पर्यटकों का आगमन हुआ जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.4 प्रतिशत अधिक है।
बैठक के दौरान सिंगापुर में 15 नवम्बर 2018 को आसियान-भारत अनौपचारिक ब्रेक फास्ट सम्मेलन के निर्णयों का स्वागत किया।
पर्यटन मंत्रियों ने आसियान-भारत पर्यटन सहयोग वर्ष 2019 लांच किया इससे आसियान तथा भारत के बीच लोगों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस बैठक में ब्रुनेई दारेसलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलिपिंस, सिंगापुर तथा थाईलैंड के पर्यटन मंत्री भी शामिल हुए।
भारत, ऑस्ट्रेलिया में सभी प्रारूपों में द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने वाली पहल ...
11 महीने पहलेपीएम मोदी ने हजीरा, सिलवासा और मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया ...
11 महीने पहलेयूपी सरकार ने सामान्य श्रेणी में 10% आरक्षण को मंजूरी दी उत्तर प्रदेश सरकार क ...
11 महीने पहलेभारत ने यूरेनियम की आपूर्ति के लिए उज्बेकिस्तान के साथ समझौता किया भारत ने प ...
11 महीने पहलेराष्ट्रीय ''सक्षम 2019'' नामक वार्षिक कार्यक्रम इस इकाई द्वारा आयोजित की गई -पेट ...
11 महीने पहलेराष्ट्रीय ''सक्षम 2019'' नामक वार्षिक कार्यक्रम इस इकाई द्वारा आयोजित की गई -पेट ...
11 महीने पहले